National

पहली पोस्टिंग पर ज्वाइनिंग के लिए जा रहे IPS की सड़क हादसे में पहले मौ’त: बिहार के रहने वाले थे हर्षवर्धन सिंह

बिहार के सहरसा जिले के हर्षवर्धन सिंह 2023 बैच के IPS अधिकारी थे. कर्नाटक के हसन जिले में पहली पोस्टिंग के लिए जाने के दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई. युवा IPS अधिकारी की मौत से उनका परिवार और बिहार के लोग गम में हैं. हर्षवर्धन सिंह अपने परिवार में सबसे बड़े बेटे थे. इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने पहले अटैम्प्ट में ही UPSC क्रैक की थी. उनकी 153वीं रैंक आई थी. ज्वॉइनिंग से पहले ही उन्हें इस दुनिया से अलविदा कहना पड़ा. उनकी मौत की सूचना मिलते ही गांव से लेकर सगे संबंधियों में शोक की लहर दौड़ गई.

हर्षवर्धन सिंह सहरसा के सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के फतेहपुर पडरिया निवासी थे. उनके रिश्तेदारों ने कहा कि 26 साल की उम्र में उन्होंने दो नौकरी छोड़ दी थी. जब भी वह गांव आते थे, तो लगता ही नहीं था कि वो इतने बड़े अधिकारी हैं. लोगों ने कहा कि काश 10 किलोमीटर का और सफर पूरा हो जाता, तो आज इस गांव का बेटा कर्नाटक में SP के पद पर तैनात होता.

पिता SDM और छोटा भाई भी कर रहा UPSC की तैयारी

IPS हर्षवर्धन सिंह के परिजन नन्हे ओर रश्मि ने बताया कि दो नौकरी से इस्तीफा देने के बाद IPS में उनका सिलेक्शन हुआ था. हर्षवर्धन के पिता अखिलेश सिंह मध्य प्रदेश में SDM हैं. छोटे भाई आनंदवर्धन IIT इंजीनियर हैं. वह भी UPSC की तैयारी कर रहे हैं.

मैसूर में हुई थी ट्रेनिंग

हर्षवर्धन सिंह की मैसूर में ट्रेनिंग हुई थी. इसके बाद उन्हें पहली पोस्टिंग कर्नाटक के हिसाल में मिली थी. यहां उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनाती दी गई थी. रविवार को वह कार से हिसाल जा रहे थे. 10 किलोमीटर का सफर बाकी था. इसी दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया.

कार का टायर फटने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, कार का टायर फट गया था, जिससे ये अनियंत्रित हो गई थी. हर्षवर्धन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं चालक बुरी तरह जख्मी हो गया. लाश को कर्नाटक से हवाई मार्ग से पटना लाया जाएगा, जिसके बाद IPS हर्षवर्धन सिंह का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में मंगलवार को किया जाएगा.

क्या कहती है पुलिस?

सिमरी बख्तियारपुर के SDPO मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया, “IPS हर्षवर्धन सिंह की मौत की जानकारी मिली है. उनके पैतृक गांव जा रहे हैं. मृतक का नानी गांव मधेपुरा जिले के ख़ुरेशन गांव में है. पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

20 मिनट ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

3 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

5 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

5 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 घंटे ago