Bihar

‘ पेपर लीक का साक्ष्य दें वरना होगी कार्रवाई…’, BPSC प्रदर्शन पर प्रशासन ने गुरु रहमान को भेजा नोटिस

बिहार के मशहूर कोचिंग संचालक गुरु रहमान सर बड़ी मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं. BPSC छात्रों के आंदोलन को लेकर प्रशासन ने गुरु रहमान सर को नोटिस भेजा है. उन पर छात्रों को उकसाने का लगाया गया है. प्रशासन ने उनको गर्दनीबाग थाना में सबूतों के साथ पहुंचने का नोटिस भेजा है. साक्ष्य नहीं देने पर गुरु रहमान के खिलाफ कार्रवाई होगी. BNSS की धारा 94 के आधार पर कार्रवाई का नोटिस मिला है.

क्या लिखा है नोटिस में 

नोटिस में लिखा गया है कि 28 दिसंबर को गर्दनीबाग थाना में पहुंचकर साक्ष्य प्रस्तुत करें. अगर गुरु रहमान साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं तो यह समझ जाएगा कि बीपीएससी की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं.

वहीं दूसरी ओर धरना स्थल पर खान सर को विरोध का सामना करना पड़ा था. दरअसल, शुक्रवार (27 दिसंबर) को खान सर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उन्हें वहां छात्रों का विरोध झेलना पड़ा. जिसके बाद वो धरना स्थल से उल्टे पांव ही लौट गए. प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा कि खान सर बीपीएससी अभ्यर्थियों के इस आंदोलन को हाईजैक करने आए थे. पिछले 4-5 दिनों से वो गायब थे. उन्हें जब सरकार के विरोध में बोलने को कहा गया तो वो यहां से भाग निकले.

प्रदर्शनकारियों ने गुरु रहमान सर पर भी अभ्यर्थियों को राजनीतिक मोड़ देने और इस हाईजैक करने का आरोप लगाया है. छात्रों ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि वो (गुरु रहमान सर) छात्रों का झुठा सपना दिखाकर अपनी दुकान जमाने में हैं. वो बच्चों को गुमराह करने का काम करते है. शिक्षक का काम छात्रों को शिक्षा देने का है. बता दें कि इससे पहले खान सर ने परीक्षा रद्द करने की मांग करते हुए कहा था कि वो इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति तक जाएंगे. खान सर ने अभ्यर्थियों के हक के लिए अपनी किडनी बेचने की भी बात कही थी.

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

9 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

10 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

13 घंटे ago