Bihar

BPSC अभ्यर्थियों को लेकर CM कार्यालय जाएंगे जनसुराज के नेता, जानिए PK की पार्टी ने क्या दिया अल्टीमेटम…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

BPSC अभ्यर्थियों के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन और उनकी मांग का मामला गरमाता जा रहा है. एकतरफ जहां प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का विरोध कई सियासी दल कर रहे हैं तो वहीं अब प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी की ओर एक पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेजा गया है जिससे अब इस मामले के और अधिक गरमाने के आसार हैं. जनसुराज के अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर शनिवार को 12 बजे तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो जनसुराज परीक्षार्थियों के साथ आंदोलन का भी हिस्सा बनेगा और सीएम कार्यालय की ओर भी कूच करेगा.

जनसुराज अध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र

70वीं बीपीएससी परीक्षा पूरी तरह रद्द करके फिर से परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में जमे बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी है. प्रशांत किशोर खुद इन अभ्यर्थियों के पास जा चुके हैं. वहीं अब जनसुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती ने सीएम नीतीश कुमार को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज करने की निंदा करते हुए परीक्षार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मिलने और उनकी मांगों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

मुख्यमंत्री को दिया अल्टीमेटम

वहीं जनसुराज अध्यक्ष ने सीएम नीतीश कुमार को अल्टीमेटम भी दिया है कि अगर 28 दिसंबर 2024, दोपहर 12 बजे तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद BPSC अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नहीं करते हैं और इसका उचित समाधान नहीं निकालते हैं तो वो खुद परीक्षार्थियों को लेकर उनसे मिलने सीएम कार्यालय पहुंचेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

8 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

9 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

19 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

20 घंटे ago