Bihar

बीजेपी की मांग के बाद अब तेजस्वी ने भरी हामी, बोले- नीतीश कुमार को मिलना चाहिए भारत रत्न

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

जनता दल यूनाइटेड, बीजेपी के बाद अब लालू यादव की आरजेडी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की वकालत की है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से पटना में जब पत्रकारों ने सवाल किया, कि नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग उठ रही है, तो जवाब में तेजस्वी ने कहा कि बिल्कुल मिलना चाहिए। इससे पहले 70वीं बीपीएससी परीक्षा दोबारा कराने की छात्रों की मांग का समर्थन करते हुए नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।

आपको बता दें इससे पहले बेगूसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग उठाई है। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार के सत्ता में आने से पहले बिहार खस्ताहाल सड़कों, स्कूलों और इमारतों के लिए जाना जाता था, जिन्होंने राज्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इसी तरह, नवीन पटनायक ने इतने सालों तक ओडिशा की सेवा की। उनके जैसे नेता भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान के हकदार हैं।

वहीं जेडीयू की ओर से भी नीतीश को सर्वोच्च सम्मान दिए जाने की मांग उठती रही है। हाल में एक कार्यक्रम में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की थी, कि वह नीतीश कुमार को भारत रत्न से सम्मानित करें क्योंकि उन्होंने बिहार जैसे असफल राज्य को विकास और प्रगति के पथ पर स्थापित किया है।

वहीं अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी का नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की वकालत करना सबको हैरत में डाल रहा है। जो बताता है कि नीतीश कुमार के लिए आरजेडी के दिल में अभी भी सॉफ्ट कॉर्नर है। इससे पहले राजद विधायक ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में वापस आने का ऑफर दिया था। जिसे हालांकि नीतीश कुमार ने सिरे ठुकरा दिया है। लेकिन तेजस्वी का बयान बिहार की सियासत में कई चर्चा को बढ़ावा देने वाला है।

वहीं 70वीं बीपीएससी परीक्षा दोबारा कराने की मांग कर रहे छात्रों के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि प्रदेश के 20 साल से मुख्यमंत्री छात्रों और परीक्षार्थियों को अपने अधीन पुलिस और अधिकारियों से थप्पड़ से लेकर लाठी-डंडों से पिटवा कर युवक-युवतियों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक पीड़ा पहुंचा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार किसी भी घटना पर सदन में, सचिवालय में या प्रेस में एक शब्द भी कार्रवाई का नहीं बोले। जनता से विमुख एक गिरोह सरकार चला रहा है। बीजेपी के इनके वरीय सहयोगी उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, माता सीता तथा महिला कलाकार को सरेआम मंच पर अपमानित कर रहे है। बापू के सात सामाजिक पापों के पर्चे चिपकवाकर झूठी चर्चा बटोरने वाले खुद बापू के अपमान पर चुप्पी ओढ़कर सामाजिक पाप हासिल कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

8 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

9 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

19 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

20 घंटे ago