Bihar

जमीन सर्वे के लिए अब ऑनलाइन अपलोड नहीं हो रहा ब्योरा, सर्वर फुल होने पर क्या बोले मंत्री

बिहार में हो रहे सर्वे के तहत जमीन का विवरण ऑनलाइन अपलोड नहीं हो रहा है। पिछले करीब एक सप्ताह से इसमें काफी समस्या आ रही है। इसकी मुख्य वजह इसके सर्वर का पूरी तरह से भर जाना है। इसमें दस्तावेजों को सहेजने के लिए अब पर्याप्त स्थान नहीं है। इसका समाधान निकालने के लिए बेल्ट्रॉन से बात की जा रही है। इसके ठीक होने में दो सप्ताह का समय लगने की संभावना है।

अब तक जमीन संबंधित 76 लाख दस्तावेज राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को प्राप्त हो गए हैं। इसमें 41 लाख ऑनलाइन अपलोड हुए हैं जबकि 35 लाख दस्तावेज ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त हुए हैं। ऑफलाइन माध्यम से सर्वे शिविर में प्राप्त हुए आवेदनों को भी ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। इस वजह से इसका सर्वर बेहद धीमा हो गया है और अब दस्तावेज अपलोड होने में बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है।

सर्वर में स्पेस की समस्या से निजात पाने के लिए प्रमंडलवार सर्वर तैयार किया जा रहा है। यानी प्रमंडलवार जमीन से जुड़े डाटा का संग्रह होगा। इस पर विभाग के स्तर से बेल्ट्रॉन से लगातार बात की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकाला जा सके।

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि इस समस्या को दूर करने के लिए कार्य किया जा रहा है। 1 सप्ताह से 10 दिन में इसे पूरी तरह से दूर कर लिया जाएगा। नए सर्वर को स्थापित करने के लिए बेल्ट्रॉन को निर्देश दे दिए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

4 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

6 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

12 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

12 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

12 घंटे ago