Samastipur

22वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में न्यायाधीश-11 ने अधिवक्ता-11 को 96 रनों से हराया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर न्यायाधीश-11 बनाम अधिवक्ता-11 के बीच टी -20 क्रिकेट महामुकाबला का आयोजन किया गया। छात्रधारी उच्च विद्यालय के प्रांगण में मैच से पूर्व दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से एसडीओ प्रियंका कुमारी, जिला परिषद सदस्य सुनीता शर्मा के साथ अन्य लोगों ने परिचय प्राप्त किया। 20 ओवर के निर्धारित मैच में टॉस न्यायाधीश-11 के कप्तान एडीजे शशिकांत राय ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

न्यायाधीश-11 की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 259 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। न्यायाधीश-11 की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन न्यायाधीश सोनू कुमार ने 78, सोनू ने 61 एवं अशोक कुमार गुप्ता ने 32 रनों का योगदान दिया। अधिवक्ता-11 की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक भट ने 2, आदिल एवं प्रभात चौधरी ने 1-1 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिवक्ता 11 की टीम ने 19.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन ही बना पायी। इस तरह न्यायाधीश-11 ने इस मैच को 96 रनों से जीत लिया।

अधिवक्ता-11 की ओर से विकास ने 43, आदिल ने 42 और प्रभात कुमार चौधरी ने 24 रनों का योगदान दिया। न्यायाधीश 11 की तरफ से एडीजे शशिकान्त राय ने 3 विकेट व सौरभ ने 2 विकेट लिये। मैन ऑफ़ द मैच व बेस्ट बॉलर का ख़िताब एडीजे शशिकांत राय, बेस्ट बैट्समैन न्यायाधीश शानू एवं बेस्ट फिल्डर सोनू को अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिया गया। मैच की समाप्ति के बाद विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्रॉफी एसडीओ, जिपा व प्रॉपराइटर सूर्या इंटरप्राइजेज चंदा रानी ने संयुक्त रूप से दिया।

मैच के दौरान मुख्य रूप से डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार समीर, सचिव प्रभात कुमार चौधरी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव एवं मुख्य रूप से दिलीप कुमार चौधरी, नंद कुमार चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता नवल किशोर सिंह एवं शिव शंकर प्रसाद वर्मा, संजय सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे। अंपायर की भूमिका में उमेश राय, संतोष राय ने स्कोरर माधव चौधरी, उद्घोषक गौतम कुमार थे। आयोजन समिति में मो. नबाब, अंकित जायसवाल, कुणाल मणि, रवि राज एवं शशि चौधरी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

8 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago