Bihar

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी सरकार की मुहर; क्या 12 लाख नौकरी का वादा होगा पूरा?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में दोपहर 12:05 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगने की संभावना है। ऐसे में राज्य के लोगों के मन में एक बड़ा सवाल है कि क्या सीएम नीतीश 12 लाख नौकरी के वादे को पूरा कर सकेंगे?

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। आज की बैठक पहले शाम चार बजे से होनी थी लेकिन बाद में मीटिंग का समय बदल दिया गया, अब दोपहर 12 बजे से होगी। इससे पहले बीते 19 नवंबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 9 एजेंडों पर कैबिनेट की मुहर लगी थी।

पिछली बैठक में सरकार ने सशस्त्र सेनाओं एवं केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शहीद कर्मियों के निकटतम आश्रित को दी जा रही अनुग्रह अनुदान राशि में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया था। वहीं राज्य में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन कराये जाने के लिए दो सौ पचीस करोड़ अठहत्तर लाख रुपए खर्च करने की स्वीकृति प्रदान की थी।

वहीं बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजनान्तर्गत पटना जिलान्तर्गत अंचल मसौढ़ी, मौजा- नूरा में 560 (पाँच सौ साठ) आवासन क्षमता वाले अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के निर्माण राशि की स्वीकृति दी थी। वहीं पश्चिम चम्पारण (बेतिया) जिलान्तर्गत चनपटिया अंचल (बीबी आमना वक्फ इस्टेट संख्या-1523) में 560 आवासन क्षमता वाले अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भी राशि की मंजूरी दे दी थी। इसके साथ ही सरकार ने अन्य अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी थी।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री लगातार इस बात को कहते रहे हैं कि चुनाव से पहले उन सभी वादों को पूरा कर लेना है जो वादे उन्होंने राज्य की जनता से किए हैं, ताकी सारे वादे पूरे करने के बाद ही वह जनता के बीच वोट मांगने के लिए जाएं। ऐसे में कैबिनेट की बैठक में नौकरी को लेकर भी सरकार फैसले ले सकती है। नौकरी की आस लगाए लोग सरकार की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

4 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

4 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

5 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

15 घंटे ago