Bihar

बिहार में बड़ी कंपनी के नाम पर बनाई जा रही थी नकली स्टील की शीटें, पुलिस ने छापेमारी में किया भंडाफोड़

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुजफ्फरपुर में एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है. दरअसल, चोरी छिपे देश की बड़ी स्टील निर्माता कंपनी जिंदल स्टील एवं ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेज प्रा. लि. के प्रोडक्ट के नाम पर नकली प्रोडक्ट बेचे जा रहे थे. इतना ही नहीं फर्जीवाड़ा कर हर साल 100 करोड़ का कारोबार भी हो रहा था. इस बात का खुलासा तब हुआ जब मुजफ्फरपुर पुलिस ने अहियापुर थाना क्षेत्र के चक मोहम्मदपुर गांव में नकली स्टील शीट बनाने वाली एक फैक्ट्री में छापेमारी करने पहुंची. बता दें, पुलिस छापेमारी करने जिंदल स्टील कंपनी के अधिकारियों की तरफ से मिली शिकायत के बाद पहुंची थी. छापेमारी के दौरान नकली फैक्ट्री से करोड़ों रुपए की स्टील शीटें जब्त की गई है. हालांकि इस दौरान फैक्ट्री में काम करने वाले और इसके मालिक भागने में सफल रहे.

हर साल हो रहा था 100 करोड़ का कारोबार

जिंदल कंपनी के अधिकारी ने बताया कि इस नकली फैक्ट्री में जिंदल स्टील कंपनी के नाम का गलत इस्तेमाल हो रहा था और बिहार और झारखंड में प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये की नकली स्टील शीटों का कारोबार किया जा रहा था. जब इस बात की जानकारी हमलोगों को हुई तो फौरन मुजफ्फरपुर पहुंचे और एसएसपी राकेश कुमार से मुलाकात की. जिंदल कंपनी के अधिकारियों ने एसएसपी को बताया है कि उनके ब्रांड नाम का गलत इस्तेमाल कर शहर के अहियापुर थाना क्षेत्र में जालान रुफिंग प्राइवेट लिमिटेड में बड़े पैमाने पर नकली रूफिंग शीट तैयार कर बेची जा रही है.

मामले में एफआइआर दर्ज

पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरपुर एसएसपी के निर्देश पर अहियापुर थानेदार रोहन कुमार के नेतृत्व में शनिवार देर रात छापेमारी की गई. इस दौरान बड़े पैमाने पर नकली स्टील शीटें मिलीं हैं. मामले को लेकर जिंदल प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से 540 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो धंधेबाज पर केस

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई…

1 घंटा ago

ब‍िहार: नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की निर्मम ह’त्या से सनसनी, रास्‍ते में गाड़ी रोककर वारदात को दिया अंजाम

बिहार में अपराधियों ने एक बार सम्राट चौधरी सरकार की पुलिस को खुलेआम चुनौती देते…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में नवविवाहिता की जिंदा जलकर मौ’त, 8 फरवरी को हुई थी शादी; मायके वालों ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में शनिवार को एक…

11 घंटे ago

बिहार के गांव होंगे डिजिटल स्मार्ट, हर गली-सड़क को मिलेगा यूनिक कोड, QR स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी

बिहार के गांव अब डिजिटल बदलाव की नई राह पर बढ़ने वाले हैं. पंचायती राज…

18 घंटे ago

बिहार के 1.06 लाख सरप्लस टीचर क्या करेंगे? सम्राट के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया प्लान

बिहार के प्राथमिक विद्यालयों के मानक से अधिक पदस्थापित शिक्षकों को बाल बाटिका और आंगनबाड़ी…

20 घंटे ago