Bihar

बिहार को नहीं मिला एक भी नया केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग भी खारिज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केंद्र सरकार प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए पूरे देश में बड़े बदलाव करने जा रही है. शिक्षा मंत्रालय ने पूरे देश में पीएम केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय की संख्या में बढ़ोत्तरी करने का फैसला किया है. हालांकि केंद्र सरकार की इस नई योजना में बिहार को बड़ा झटका लगा है क्योंकि बिहार में न तो एक भी नया केंद्रीय विद्यालय और ना ही कोई नया जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी गई है. केंद्र सरकार की ओर से जारी सूचना के अनुसार देश भर में 85 नए पीएम केंद्रीय विद्यालय और 28 नए जवाहर नवोदय विद्यालयों को खोले जायेंगे. केंद्र सरकार ने इसके लिए 8,231 करोड़ रुपए का बजट भी मंजूर कर दिया है.

सोशल मीडिया पर विरोध जता रहे लोग

बिहार में एक भी नये पीएम केंद्रीय विद्यालय नहीं खोलऐ जाने के फैसले का बिहार में बड़े पैमाने पर विरोध शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर विरोध जताते हुए लोग मोदी सरकार पर बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि जम्मू कश्मीर को 13 केंद्रीय विद्यालय और बिहार को शून्य केन्द्रीय विद्यालय यह कैसे चलेगा. यूजर ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार को अछूत बनाकर रखने की नीति नहीं चलेगी. सरकार की इस नीति का पूरी तरह विरोध होगा इंतजार कीजिये. एक यूजर ने लिखा है कि जब बिहार से सीट जीताकर केंद्र में सरकार हम बनाएं हैं तो मोदी सरकार बिहार की जगह दूसरे राज्यों का क्यों विकास कर रही हैं.

बिहार में अभी केवल 49 केंद्रीय विद्यालय

मौजूदा समय में देश के विभिन्न राज्यों को मिलाकर कुल 1253 केंद्रीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं. वहीं पूरे देश में कुल 661 जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) भी हैं. बिहार में एकमात्र रीजन पटना ही है. इसके अंतर्गत राज्य में कुल 49 केंद्रीय विद्यालय हैं. वहीं बिहार में कुल 39 नवोदय विद्यालय है, जिसमें हर साल कक्षा छह में नामांकन लिया जाता है. मंजूर किए गए 85 केंद्रीय विद्यालयों में सबसे ज्यादा 13 केंद्रीय विद्यालय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में खुलने वाला हैं. वहीं अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा 8 नए जवाहर नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे. बिहार में कई ऐसे जिले हैं जहां एक भी केंद्रीय विद्यालय नहीं है. काफी समय से इस संबंध में यहां के सांसद सदन से सड़क तक मांग उठाते रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, दवा बिक्री की होगी कड़ी निगरानी, रिकॉर्डिंग 90 दिन रखनी होगी सुरक्षित

समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…

59 मिनट ago

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

13 घंटे ago