Bihar

AI से होगी ग्रामीण सड़कों की निगरानी, हर साल बचेंगे इतने करोड़, समस्तीपुर और नालंदा से शुरूआत

राज्य के ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से होगी। ग्रामीण कार्य विभाग मानवरहित तकनीक से न केवल ग्रामीण सड़कों के निर्माण पर नजर रखेगा, बल्कि इसकी मरम्मत और जर्जरता की स्थिति की भी जानकारी हासिल कर सकेगा।

इस तकनीक की शुरुआत राज्य के दो जिले से होगी। बाद में इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। इस तकनीक के लागू होने पर विभाग को हर साल लगभग 800 करोड़ की बचत होगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार राज्य के नेशनल हाईवे में इस एआई तकनीक का उपयोग हो रहा है। इसी के आधार पर विभाग ने हाजीपुर में इस तकनीक का पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर उपयोग किया। इसके परिणाम सकारात्मक आए हैं।

अब विभाग ने नालंदा और समस्तीपुर में इसके उपयोग पर सहमति बनी है। अधिकतम इसमें एक करोड़ का खर्च आएगा। वित्त विभाग से मंजूरी लेने के बाद एजेंसी को दोनों जिलों की लगभग आठ हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की निगरानी का जिम्मा दे दिया जाएगा। इस तकनीक में जीपीएस लगे वाहन पर टू/थ्री डी कैमरों की मदद से ग्रामीण सड़कों के निर्माण की पूरी जानकारी ली जाएगी। मसलन सड़कों की चौड़ाई कितनी है, किस तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसी तरह बनी हुई सड़कों की मरम्मत सही तरीके से हो रही है या नहीं, यह भी जानकारी मिल जाएगी, जबकि मरम्मत अवधि से बाहर की सड़कों की डीपीआर अधिक या कम तो नहीं बनाई गई है, यह जानकारी भी इस तकनीक से मिलेगी। यह तकनीक विभाग के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जुड़ा होगा। सीएम सचिवालय में भी इसका एक डैशबोर्ड रहेगा। रिपोर्ट के आधार पर एजेंसी व इंजीनियरों को टास्क सौंपा जाएगा। विभाग का आदेश ससमय पूरा नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

13 मिनट ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

31 मिनट ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

11 घंटे ago