बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब प्रगति यात्रा पर निकलेंगे। जिसका पहला चरण 23 से 28 दिसंबर तक चलेगा। यात्रा का आगाज पश्चिमी चंपारण से होगा। 24 को पूर्वी चंपारण, 26 को शिवहर, सीतामढ़ी, 27 को मुजफ्फरपुर और 28 को वैशाली में प्रगति यात्रा निकलेगी। इससे पहले 15 दिसंबर को नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले थे। लेकिन अब संवाद यात्रा जनवरी में होगी।
आपको बता दें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा महिला संवाद कार्यक्रम से पूरी तरह अलग है। प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे, जबकि जनवरी में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास विभाग की ओर से सभी जिलों में आयोजित किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री कुछ स्थानों पर जा सकते हैं, इसमें वो महिलाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह-जीविका आदि से भी संवाद होगा। बिहार कैबिनेट ने महिला संवाद कार्यक्रम के लिए ग्रामीण विकास विभाग के 225 करोड़ के प्रस्ताव को नवंबर में मंजूरी दी थी। महिला संवाद यात्रा की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।
बिहार में चुनाव से पहले नीतीश कुमार का किसी यात्रा पर जाना कोई नई बात नहीं है। वो अब तक करीब 14 यात्राएं कर चुके हैं। इस यात्रा का मकसद बिहार की जनता को नीतीश सरकार के कार्यकाल में हुई राज्य की प्रगति के बारे में बताना है। फिर चाहे वो शराबबंदी जैसा बड़ा फैसला हो, महिला सशक्तिकरण हो, बिहार का विकास हो, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में किए गए काम हो। या फिर नौकरी और रोजगार की बात हो।
साल 2010 और 2015 के चुनाव में लगभग सभी जातियों की महिलाएं सीएम नीतीश की वोटर रहीं। दरअसल इसके पीछे वजह यह है कि महिलाएं सीएम नीतीश के काम को पसंद करती हैं। नीतीश कुमार इससे पहले विश्वास यात्रा, संकल्प यात्रा, संपर्क यात्रा और जल-जीवन-हरियाली समेत कई यात्राएं निकाल चुके हैं। कई बार नीतीश कुमार को इन यात्राओं का फायदा मिला भी है।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…
समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…
समस्तीपुर : मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में…
समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…
अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…