Bihar

महाबोधि मंदिर को उड़ाने की धमकी, कुख्यात प्रिंस खान के नाम से मिला थ्रेट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बड़ी खबर बिहार के गया से आ रही है, जहां बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर को उड़ाने की धमकी मिली है। धनबाद के कुख्यात बदमाश प्रिंस खान के नाम से यह धमकी दिए जाने की बात सामने आई। है। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और महाबोधि मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दरअसल, धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान ने महाबोधि मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद बिहार पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। महाबोधि मंदिर प्रबंधन समिति के नाम से भेजे गए एक पत्र में आईएसआई का नाम लेते हुए प्रिंस खान ने यह धमकी दी है।

पत्र मिलने के बाद मंगलवार को गया से एक पुलिस टीम धनबाद पहुंची और प्रिंस खान के घर की तलाशी ली। प्रिंस खान वर्ष 2021 से ही जमीन कारोबारी नन्हे की हत्या के मामले में फरार है। वह पहले से ही धनबाद के कारोबारियों को धमकाकर रंगदारी मांग रहा था। अब इस नई धमकी के साथ वह बिहार पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गया है।

धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान का पासपोर्ट रद्द करा दिया है और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया है। माना जा रहा है कि वह वर्तमान में दुबई में छिपा हुआ है। बिहार पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह धमकी प्रिंस खान ने खुद दी है या फिर किसी और ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

39 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

3 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

9 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

10 घंटे ago