Bihar

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर समस्तीपुर समाहरणालय परिसर में केंद्राधीक्षकों व दंडाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- प्रभारी जिला अधिकारी अजय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गई। बैठक का प्रारंभ करते हुए परीक्षा के सहायक संयोजक- सह -अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग के दिए गए निर्देशों को सभी केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त जोनल दंडाधिकारियों तथा स्टैटिक दंडाधिकारी- सह- प्रेक्षकों को अवगत कराया गया।

उनके द्वारा बताया गया कि बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा समस्तीपुर जिला अंतर्गत एकल पाली में दिनांक 13 दिसंबर को 35 परीक्षा केंद्रों पर 12:00 बजे मध्यान्ह से 2:00 बजे अपराह्न तक संचालित होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम 9:30 बजे पूर्वाह्न रखा गया है।

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कमरे जिसमें अभ्यर्थी बैठेंगे उसमें सीसीटीवी लगाने की तथा बायोमेट्रिक डिवाइस से सभी की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु व्यवस्था की गई है।इसके अतिरिक्त दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए श्रुति लेखक की भी व्यवस्था की गई है। इस परीक्षा को लेकर कुल 18 जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा 35 स्टेटिक दंडाधिकारी-सह- प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इसके पश्चात प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित तभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षक को आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुरूप शुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश के साथ-साथ शुभकामना दी गई। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, नजारत उप समाहर्ता रजनीश कुमार राय, जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल, सिविल सर्जन सहित सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

1 घंटा ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

2 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

2 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

2 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

12 घंटे ago