Bihar

बिहार: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए पत्रकार की ह’त्या; पड़ोसी ने सिर पर रॉड से किया वार, वहीं हो गई मौ’त

बिहार के पूर्णिया में दैनिक हिंदी अखबार के पत्रकार नीलांबर यादव (35) की हत्या कर दी गई। शुक्रवार देर रात वह पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा सुलझाने गए थे। अचानक सनकी पति ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। इसमें उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी और उसका परिवार फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। परिजन आसपास के लोगों की मदद से नीलांबर यादव को अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, लोगों का कहना है कि समाजसेवा करने गए पत्रकार की हत्या कर दी गई। बीती रात वह दंपती के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने गए थे लेकिन उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस से अपील है कि वह आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे।

पत्नी बोली- साजिशन हत्या की गई है

इधर, नीलांबर यादव की पत्नी स्वीटी कुमारी ने बताया कि देर रात हमलोग घर में सो रहे थे। इसी बीच पड़ोसी ने साजिश के तहत झगड़ा सुलझाने की बात कह मेरे पति को बुलाकर ले गए। इसके बाद पड़ोसी नीरज यादव, उसका बेटा निशु यादव, चचेरा भाई प्रमोद यादव ने पूरे परिवार ने मिलकर मेरे पति की निर्मम हत्या की है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से और मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

भाई ने कहा- घर से बुलाकर ले गए थे

इधर, घटना के बाद मृतक के भाई पीतांबर यादव का कहना है कि शुक्रवार देर रात पड़ोस में पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। पति निशु यादव उर्फ निशांत यादव और पत्नी भवानी कुमारी के साथ लड़ाई कर रहा था। कुछ देर बाद निशु यादव के पिता देर रात करीब सवा एक बजे दरवाजे पर आए और भैया नीलांबर को पुकारने लगे। भैया ने दरवाजा खोला। निशु के पिता ने बेटे और बहू के झगड़े को सुलझाने देने की गुहार लगाई। इसके बाद भैया वहां गए। कुछ देर बाद शोर-शराबा सुनकर जब हमलोग वहां पहुंचे तो देखा कि भैया बेसुध होकर जमीन पर गिरे हुए थे। हमलोग उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, वारदात के बाद आरोपी समेत घर में मौजूद आरोपी के पिता नीरज यादव, पत्नी भवानी कुमारी समेत सभी लोग घर से फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नीलांबर अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बच्चे और भाइयों को छोड़ गए।

घर के बाहर उमड़ी लोगों की भीड़

इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में छापेमारी करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। समाजसेवी, राजनीतिक दल के नेता समेत सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोगों का कहना है कि नीलांबर के जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। खबरों और अन्य माध्यमों से वह हमेशा लोगों की मदद करते रहते थे। पूर्णिया एसपी से अपील है कि वह आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

2 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

13 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

14 घंटे ago