Samastipur

दलसिंहसराय में पत्रकार श्रीराजपूत को जान मारने की नीयत से कार चालक ने घसीटा, वेंटिलेटर पर लड़ रहे जिंदगी की जंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर के पॉश इलाका के प्रखंड कार्यालय रोड के VIP कॉलोनी में बंधन बैंक के पास ABP न्यूज चैनल के पत्रकार श्रीराजपूत को जान से मारने की नियत से कार चालक ने लगभग 50 मीटर तक घसीट दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पत्रकार को बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन कार चालक पत्रकार का हाथ पकड़कर घसीटते हुए सड़क किनारे एक दुकान की दिवार और शटर से टकराने के बाद कार लेकर फरार हो गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पत्रकार को किसी तरह इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने पत्रकार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया।

उन्हें सर में अंदरूनी काफी चोटें आयी है। दलसिंहसराय से रेफर होने के बाद उन्हें समस्तीपुर शहर के ही आदर्श नगर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पत्रकार जिंदगी और मौत से जूझ रहे है। वह वेंटिलेटर पर हैं और 72 घंटे तक चिकित्सकों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है। हालांकि स्वजनों के अनुसार पत्रकार की स्थिति में कुछ सुधार होने की बात चिकित्सक के द्वारा बतायी गयी बताई है। घटना की सूचना के बाद पत्रकार को देखने के लिए शुभचिंतकों की भीड़ अस्पताल परिसर में उमर गई। हर कोई कार चालक की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस संबध में दलसिंहसराय थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि कार चालक की पहचान मौजूद लोगों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम छापेमारी में जुट गई।

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने :

पत्रकार श्रीराजपुत की कार से घसीटने का सीसीटीवी फुटेज भी सामनें आया है। जिसमें साफ दिखा रहा है किसी बात को लेकर कार चालक और पत्रकार से बातचीत हो रही थी। जहां कुछ लोग पहले से मौजूद थे। इसी दौरान अचानक कार चालक ने पत्रकार का हाथ पकड़कर बड़ी तेजी से घसीटने लगा। इसके बाद वहां मौजूद लोग कार के पीछे पीछे दौर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार कार चालक की पहचान दलसिंहसराय नगर परिषद क्षेत्र के जायजपट्टी निवासी बसंत चौधरी के पुत्र अकिंत चौधरी के रूप में हुई है।

घटना को लेकर लोगों ने बताया कि कार चालक 32 नंबर गुमती के पास किसी बाइक चालक को ठोकर मारते हुए आगे बढ़ा था। इसी दौरान पीछे बाइक चालक से मारपीट करने के नियत से बंधन बैंक से कुछ दूर पहले रोका। कार का गेट खोला तो पास से गुजरे रहे पत्रकार को गेट से जोरदार ठोकर लग गई। जिससे पत्रकार बाइक से सड़क पर गिर गए।

बाइक पर रखा अंडा ट्रे भी गिर गया। इसी बात को लेकर पत्रकार श्रीराजपूत और कार चालक के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसे देख स्थानीय लोग जुटे दोनों को समझने-बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच जब पत्रकार ने कार की चाभी निकालने के लिए आगे बढ़े की कार चला रहे युवक ने पत्रकार का हाथ पकड़ कर घसीटने लगा। लगभग 50 मीटर तक घसीटने के बाद सड़क किनारे एक दुकान की दिवाल और शटर में टकराते हुए पत्रकार को छोड़ कर कार लेकर भाग निकला।

यहां देखें वीडियो : 

Avinash Roy

Recent Posts

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

8 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

9 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

19 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

20 घंटे ago