Bihar

750 फाइलें और कंप्यूटर लेकर भागने वाली पटना की पूर्व DCLR पर गिरी गाज, सरकार ने ले लिया यह बड़ा एक्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

ट्रांसफर होने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की फाइलें और कंप्यूटर लेकर फरार होने वाली पटना सदर की पूर्व डीसीएलआर के खिलाफ सरकार ने बड़ा एक्शन ले लिया है। बैक डेट में फाइलों का निपटरा करने वाली महिला अधिकारी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सस्पेंड कर दिया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा कर दी है।

दरअसल, पटना सदर की डीसीएलआर मैत्री सिंह के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने उनका तबादला कर दिया था। ट्रांसफर के बाद मैत्री सिंह जमीन विवाद से जुड़े मामलो की करीब साढ़े सात सौ सरकारी फाइलें और ऑफिस में लगा कंप्यूटर लेकर फरार हो गई थीं और बैक डेट में फाइलों का निपटारा कर आदेश पारित कर रही थीं।

मामला सामने आने के बाद पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने एक जांच कमेटी का गठन किया था। इस जांच कमेटी ने पिछले दिनों अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दिया था और मैत्री सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में पाया है कि मैत्री सिंह ने अपने स्थानांतरण के बाद भी लगभग 200 फाइलों का बैकडेट में निपटारा किया था।

जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि डीसीएलआर कार्यालय में बिचौलियों के माध्यम से फाइलों का निपटारा किया जाता था। कमेटी ने पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह को इस मामले में दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। कमेटी की सिफारिश को स्वीकार करते हुए विभाग ने मैत्री सिंह को सस्पेंड कर दिया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने महिला अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

6 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

10 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago