Bihar

नियुक्ति पत्र देने से पहले शिक्षा विभाग करेगा मूल प्रमाण पत्र की जांच, योगेंद्र सिंह ने जारी किया आदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार सरकार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को और भी आसान और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसको लेकर कई अहम कदम भी उठाए गए हैं. अब माध्यमिक शिक्षा के निदेशक योगेंद्र सिंह ने सभी जिलों के डीईओ को निर्देश देते हुए कहा है कि शिक्षकों के मूल प्रमाण पत्र और शपथ पत्र की गहनता से समीक्षा के बाद ही नियुक्ति पत्र जारी किया जाए. शिक्षा विभाग की तरफ से उठाए गए इस कदम के पीछे कई कारण हैं. जैसे साइबर कैफे में आवेदन भरते समय कई शिक्षकों के नाम, पता, उम्र, आधार नंबर आदि में कई तरह की गलतियां हो जाती हैं. इन गलतियों की वजह से नियुक्ति पत्रों में भी गलतियां देखी गई हैं. ई-शिक्षा कोष और सेवा पुस्तिका आदि में भी गलत जानकारी दर्ज हो गई है.

नियुक्ति प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता

ऐसे में डीईओ मूल प्रमाण पत्र के साथ-साथ कार्यपालक दंडाधिकारी की तरफ से प्राप्त शपथ पत्र की भी रिव्यू करेंगे. इसके बाद गलतियों को सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे. इससे शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी.

कॉलेजों एफिलिएशन के लिए मांगे आवेदन

बिहार शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-29 के लिए एफिलिएशन के लिए कॉलेजों से आवेदन मांगे हैं. इस प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है. आवेदन कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के लिए मांगे गए हैं. कॉलेजों को इसके लिए आवेदन कॉलेज एफिलिएशन पोर्टल पर ऑनलाइन ही करना होगा. वहीं पटना विश्वविद्यालय और मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय को इससे अलग रखा गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

1 घंटा ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

3 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

5 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

6 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

6 घंटे ago