Bihar

बिहार: चचेरे भाई की बारात में गया लड़का अगवा, पकड़ौआ विवाह का केस दर्ज

बिहार की राजधानी पटना से सटे बख्तियारपुर में पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है. चचेरे भाई की बारात गए युवक को अगवा करने और उसका जबरन शादी कर देने के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज हुई है. गुरुवार को गौरीचक थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव से बारात बख्तियारपुर गई थी. वहां अचानक दूल्हे का चचेरा भाई लापता हो गया. शुक्रवार को पता चला कि उसका जबरन विवाह कर दिया गया है. इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चिरैया गांव निवासी सुनील यादव और फुदैना राम के खिलाफ नामजद प्राथमिक दर्ज की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. पकड़ौआ विवाह को लेकर यह इलाका पहले भी सुर्खियों में रहा है.

दोस्त ने दी घटना की जानकारी

गौरीचक के महदीपुर गांव से बारात बख्तियारपुर गई थी. इसी दौरान एक युवक अचानक गायब हो गया. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद गौरीचक थाने में शादी की नियत से अगवा करने की प्राथमिकी दर्ज कराई.

इस संबंध में युवक के बहनोई अवस्थी चक निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि महदीपुर निवासी शुभम कुमार के चचेरे भाई की शादी थी. महदीपुर गांव से बारात बख्तियारपुर जानी थी. शुभम गांव के ही एक दोस्त के साथ बारात गया था. अगले दिन शुभम के वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू हुई. परिजनों ने उसके बारे में रिश्तेदार और दोस्तों से काफी पूछताछ की. इसके बाद शुभम के साथ बारात गए एक दोस्त ने बताया कि कुछ लोगों ने उसकी शादी की नियत से अगवा कर लिया है.

लड़के की बरामदगी के लिए चल रही छापेमारी

दोस्त का कहना था कि दूसरे गांव ले जाकर शुभम की शादी कर दी गयी है. इस संबंध में परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर शुभम की सकुशल बरामद के लिए पुलिस से गुहार लगाई है. गौरीचक के प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि महदीपुर निवासी उमेश यादव के पुत्र शुभम की तलाश की जा रही है. युवक की पकड़ौआ शादी बख्तियारपुर में हुई है. इसकी जांच की जा रही है. युवक की सकुशल बरामद के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. वहीं परिजनों के बयान पर बख्तियारपुर के चिरैया गांव निवासी सुनील यादव और फुदैना राम के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

5 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

5 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

6 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

6 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

10 घंटे ago