Bihar

138 वोटरों के पिता का एक ही नाम ‘मुन्ना कुमार’, बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक उपचुनाव में गजब खेल!

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

यूं तो बिहार कई वजहों से हमेशा चर्चा में रहता है. यहां कई चीजें अच्छी हैं तो कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनके कारण राज्य की छवि धूमिल होती है. अभी हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानने के बाद आप भी अपना माथा पीट लेंगे. दरअसल, मुजफ्फरपुर में तिरहुत स्नातक उपचुनाव के मतदाता सूची में गड़बड़ी पाई गई है. सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि सैकड़ों वोटर्स के पिता का नाम एक ही है. मुस्लिम मतदाताओं के पिता के भी नाम एक ही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 138 वोटर्स के पिता का नाम मुन्ना कुमार है. आखिर में सवाल उठ रहा है कि ये मुन्ना कुमार कौन है.

बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव के लिए जारी मतदाता सूची में चौंकाने वाली गलती सामने आई है. अजीबोगरीब गलती का मामला मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड क्षेत्र के बूथ नंबर 54 से जुड़ा है.

औराई प्रखंड कार्यालय द्वारा जारी इस सूची में सैकड़ों मतदाताओं के पिता का नाम मुन्ना कुमार दर्ज किया गया है. 724 मतदाताओं में से मुन्ना कुमार के 138 पुत्र..औराई मतदाता सूची में 138 मतदाताओं के पिता का नाम दर्ज है..यह गलती मतदाताओं में न केवल भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है, बल्कि उन्हें मायूस भी कर रही है. इससे मतदाताओं में गहरी नाराजगी है. तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त सरवणन एम ने बताया कि यह एक तकनीकी त्रुटि है.. जिसे चुनाव बाद सुधार दिया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस गलती के कारण किसी भी मतदाता को उनके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कोर्ट से दस्तावेज चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सभी दस्तावेज कबाड़ी दुकान से बरामद, तीन अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर से तीन अलग-अलग अदालतों के महत्वपूर्ण दस्तावेज…

11 मिनट ago

मारपीट व तलवारबाजी मामले में केवस जागीर से टंडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मारपीट व तलवारबाजी मामले में कार्रवाई करते हुए…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में बाजार समिति के पास खड़ी ट्रक से 2 हजार 895 लीटर विदेशी शराब, बोडका और बीयर बरामद

समस्तीपुर : मद्य निषेध सह उत्पाद विभाग की टीम ने मथुरापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर…

1 घंटा ago

UPSC ने कर दिया क्लियर: गाजीपुर की आकांक्षा सिंह 301वीं रैंक पर सच बोल रही थी, ब्रह्मश्वेर मुखिया की पोती का दावा गलत

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की ही आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनदहाड़े जर्दा कारोबारी से 4.31 लाख की लूट मामले में बाजार के ही तीन कारोबारी नामजद, FIR हुई दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में माॅडल स्कूल के समीप सोमवार को दिनदहाड़े…

4 घंटे ago

रोसड़ा के भिरहा में अतिक्रमण हटाने के बाद रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड संख्या-2 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

7 घंटे ago