Bihar

बिहार में ट्रेन हादसा, पटना-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगी आग, 3 घंटे तक फंसे रहे यात्री

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

गाड़ी संख्या 22972 पटना-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस की जनरल बोगी के निचले हिस्से में अचानक आग लग गई. जिसके बाद यात्रियों में अफरातफरी का माहौल हो गया. यह घटना दानापुर-डीडीयू रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. यह ट्रेन बक्सर के टुड़ीगंज स्टेशन से बुधवार की रात 1:02 बजे गुजर रही थी.

इसी दौरान स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने जनरल बोगी के निचले हिस्से में आग की लपटें देखीं. जिसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. ट्रेन को अगले स्टेशन डुमरांव में 3 घंटे तक रोका गया. फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया फिर ट्रेन को रवाना किया गया.

आग बुझाने में पानी का नहीं किया गया इस्तेमाल

फायर ब्रिगेड ऑफिसर विनोद कुमार ने बताया कि आग ट्रेन के एलएचबी कोच के पहिए और एक्सल के बीच लगी थी. रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर आग बुझाने में पानी का इस्तेमाल नहीं किया गया ताकि चक्का और कूलेंट जाम न हो. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने एक्सटिंग्विशर सिलेंडर का इस्तेमाल कर आग बुझाई. पहले बाहर से और फिर चक्के के अंदर जाकर आग पर काबू पाया गया.

हादसे के कारणों की हो रही जांच

घटना के दौरान यात्रियों में दहशत का माहौल हो गया था. ट्रेन के जिस बोगी में आग लगी थी, उसे काटकर अलग कर दिया गया. ट्रेन को तीन घंटे बाद बांद्रा के लिए रवाना कर दिया गया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं, घटना के समय फायर ब्रिगेड और रेलवे स्टाफ की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना को टाला गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

54 मिनट ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

1 घंटा ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

2 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

12 घंटे ago