Bihar

बिहार में ट्रेन हादसा, पटना-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगी आग, 3 घंटे तक फंसे रहे यात्री

दानापुर-डीडीयू रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 22972 पटना-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस की जनरल बोगी के निचले हिस्से में अचानक आग लग गई. आनन-फानन में फायरब्रिगेड कर्मियों को सूचना दी गई और ट्रेन को डुमरांव रेलवे स्टेशन पर रोका गया. जहां सभी यात्रिओं को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ ही 13 सदस्यीय फायरब्रिगेड कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

रात 1 बजे दिखी ट्रेन में आग की लपटें:

जानकारी के अनुसार पटना बांद्रा अप सुपरफास्ट ट्रेन बक्सर जिले के टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन से रात्रि 1 बजकर 2 मिनट पर गुजर रही थी. इसी दौरान स्टेशन पर मौजूद रेलवे के कर्मचारियों ने ट्रेन की जनरल बोगी के निचले हिस्से से आग की लपटें निकलते देखकर रेलवे कंट्रोल रूम को सूचित करने के साथ ही फायरब्रिगेड कर्मियों को सूचना दी, जिससे हड़कंप मच गया. 6 मिनट बाद ट्रेन को अगले रेलवे स्टेशन डुमरांव में खड़ा किया गया. जहां दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

3 घंटे बाद ट्रेन हुई रवाना:

घटना की जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि ट्रेन की एलएचबी कोच में पहिया और एक्सल के बीच आग लगी थी. जिसे बुझाने के लिए पानी का इस्तेमाल करने से रेलवे के अधिकारियों ने मना कर दिया. जिससे कि चक्का और कूलेंट जाम न हो, जिसके बाद फायरब्रिगेड कर्मियों ने एक्सटयून्सर सिलेंडर का इस्तेमाल कर पहले बाहर से और चक्के के अंदर जाकर आग पर काबू पाया. ट्रेन के जिस बोगी में आग लगी थी, उसे यहीं काटकर अन्य ट्रेन को तीन घंटे बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया.

गौरतलब है कि दो साल पहले बक्सर-पटना रेलखण्ड के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर भीषण ट्रेन हादसा हुआ था. जहां कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी. ठीक उसी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की बोगी से निकलती आग की लपटों को देखकर लोगों को वह भयावह मंजर याद आ गया. यही कारण था कि यात्रियों के चेहरे पर वह खौफ साफ दिखाई दे रही थी. सभी यात्रियों को सुरक्षित आगे रवाना किया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

4 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

17 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

17 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

17 घंटे ago