Bihar

बिहार के शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी में कर रहे गड़बड़झाला, जांच में धराए तो अब सर्विस पर पड़ेगा असर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में सरकारी शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य की गयी है लेकिन कई शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति सिस्टम को भी गच्चा दे रहे हैं. हाजिरी के लिए एक ही फोटो को कई बार अपलोड करने की भी बात सामने आई है. वहीं हाजिरी बनाने में गड़बड़झाला करने के लिए कई शिक्षक अलग-अलग तरकीब निकाल रहे हैं जिसकी भनक शिक्षा विभाग को लग चुकी है और अब उन शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. यही नहीं, अब इन शिक्षकों पर सख्ती नहीं हुई तो निरीक्षण करने वाले अधिकारियों पर भी कठोर कार्रवाई होगी. उन्हें सेवा मुक्त करने का भी एक्शन विभाग के द्वारा लिया जा सकता है.

शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो शिक्षकों की रोजाना की ऑनलाइन हाजिरी की निगरानी करें. स्कूल में आने और स्कूल से जाने के दौरान शिक्षक अपनी जिन तस्वीरों को एप पर अपलोड कर रहे हैं उसकी जांच करें. दरअसल, शिक्षा विभाग ने पाया है कि कुछ शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी बनाने में धोखाधड़ी कर रहे हैं. एक ही फोटो को बार-बार कई दिनों तक वो अपलोड कर रहे हैं. इतना ही नहीं, कुछ शिक्षक तो पहले खींची गयी तस्वीर को ही चिपका रहे हैं और आंख में धूल झोंक कर अपनी हाजिरी बना रहे हैं. इन शिक्षकों पर अब विभाग पैनी नजर रखेगा.

खतरे में पड़ सकती है अधिकारियों की नौकरी

शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन सुबोध कुमार चौधरी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजकर ये हिदायत दी है कि वो अपनी जांच रिपोर्ट तैयार करके पाये जाने वाली गड़बड़ी फौरन विभाग को बताएं. अगर वो इसकी सूचना नहीं देंगे तो ये मान लिया जाएगा कि इस आंखमिचौली खेल में उनकी भी मिलीभगत है. ऐसे निरीक्षणकर्ता अधिकारियों के खिलाफ ना केवल दंडात्मक कार्रवाई होगी बल्कि जरूरत पड़ी तो उनकी सेवा भी समाप्त की जा सकती है.

शिक्षकों को क्या मिली चेतावनी?

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को भी चेताया है और कहा है कि वो अपनी दैनिक ऑनलाइन हाजिरी बनाने में कोई छेड़छाड़ नहीं करें. दैनिक उपस्थिति बनाने में गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और उनकी सेवा पुस्तिका में ये जोड़ दिया जाएगा. बता दें कि विभाग के पास रोजाना के फोटो संबंधी डाटा जमा हैं और वह ऐसे मामलों की जांच कभी भी कर सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

15 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

21 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

22 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

23 घंटे ago