बिहार के वैशाली से पिछले दिनों MDM का अंडा चोरी करते हुए गुरुजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में एक स्कूल के हेडमास्टर साहब मिड डे मील का अंडा झोला में भरकर घर ले जाते दिखे. वैशाली के जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जांच टीम बनाकर वायरल वीडियो की जांच की गई तो मामला सही पाया गया, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन ले लिया है.
वैशाली के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रिखर प्रखंड लालगंज के प्रधानाध्यापक को 24 घंटे के अंदर निलंबन और प्राथमिक दर्ज कराने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है. डीईओ ने कहा है कि सही जवाब नहीं देने पर हेडमास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह विभाग की छवि धूमिल होने के साथ-साथ सरकारी संसाधनों के गबन का मामला साबित होता है.
बतादें कि शिक्षा विभाग के द्वारा चल रही सतत निगरानी का असर देखने को मिल रहा है. ताजा मामला वैशाली के लालगंज इलाके से सामने आया है, जहां बीते दिनों स्कूल से अंडा झोले में भरकर घर ले जाते हुए प्रधानाध्यापक का ग्रामीणों ने विरोध किया था. ग्रामीणों का कहना था कि यह अंडा बच्चों को खाने के लिए आता है ना कि आपके घर पर ले जाने के लिए. हालांकि ग्रामीणों द्वारा किए गए विरोध के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी आए और लोगों को समझा बुझा कर चले गए. लेकिन, किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया था और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. फोटो और वीडियो अपलोड़ होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा.
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…