Bihar

बिहार में एक और पेपरलीक कांड! CHO भर्ती परीक्षा में EOW की रेड के बाद एग्जाम रद्द, अब तक 35 अरेस्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में राज्य स्वास्थ्य समिति की एक परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा का खेल उजागर होने की आशंका है। आर्थिक अपराध इकाई ने पटना के साथ कई शहरों में छापेमारी की है। अब तक 35 लोगों की गिरफ्तारी की सूचना है। जिसके बाद राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की दो दिवसीय परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। सोमवार को मिली सूचना के अनुसार समिति की ओर से राज्य के 12 जिलों के विभिन्न केंद्रों में 4500 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए इन सभी से पूछताछ चल रही है। इससे पहले रविवार को सीएचओ की परीक्षा हुई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान पटना के रामकृष्णानगर समेत 12 परीक्षा केंद्रों पर एक साथ छापा मारा था। यह भी दावा किया जा रहा है कि इस रेड के बाद कुछ परीक्षा केंद्रों को सील किया गया था। आर्थिक अपराध इकाई की इस कार्रवाई के बाद बिहार में एक और पेपरलीक कांड की आशंका गहराने लगी है।

बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसायटी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सीएचओ के कुल 4500 पदों पर भर्तियां निकाली थी। यह परीक्षा 1 और 2 दिसंबर को आयोजित होने वाली थी। बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्रों पर हुई छापेमारी के बाद परीक्षा को रद्द किए जाने की आशंका पहले भी जताई जा रही थी। अब यह परीक्षा रद्द हो चुकी है। इस भर्ती परीक्षा के लिए 27 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

7 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

8 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

13 घंटे ago