Bihar

आरजेडी के बाद LJP-R में भी एमवाई समीकरण का दावा, क्या हैं चिराग के M-Y के मायने?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) को एमवाई समीकरण के लिए जाना जाता है। बदलते सियासी दौर में स्व रामविलास पासवान द्वारा स्थापित और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली पार्टी लोजपा आरवी में एमवाई समीकरण का जिक्र शुरु हो गया है। भागलपुर की एक जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि हमारा दल भी एमवाई समीकरण को मानता है और उसके आधार पर काम करता है। लेकिन हमारे M-Y समीकरण का मतलब वह नहीं है जो राजद का है।

रविवार को भागलपुर के सबौर उच्च विद्यालय में आयोजित नव संकल्प जनसभा सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन चिराग पासवान ने किया। अपने संबोधन में लोजपा-आरवी के नेता चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। कई नेता आयेंगे और आपसे जातिवाद, क्षेत्रीयता आदि की बात कहेंगे। लेकिन चिराग पासवान जातिवाद में विश्वास नहीं करता और कभी जाति की बात नहीं करता है। आरजेडी का नाम लिए बगैर चिराग पासवान ने कहा कि दूसरी पार्टी एम-वाई की बात करता है जिसका मतलब है मुस्लिम-यादव। हमारी पार्टी में भी एम- वाई समीकरण है। एम यहां महिला है और वाई युवा है।

मिलन समारोह में चिराग पासवान ने कहा कि आजादी के बाद कई राज्यों ने खूब तरक्की की है, लेकिन बिहार को अभी विकसित बनना होगा। यहां के लोग पढ़ाई, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं। अपना राज्य तभी विकसित होगा जब यहां सारी सुविधाएं होंगी।

उन्होंने कहा कि यहां के युवा जल्द ही पढ़ाई व रोजगार के लिए दूसरे राज्य नहीं जाएंगे। यह सपना जल्द पूरा होगा। इसमें यहां की जनता को चिराग पासवान बनना होगा। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नारे को सफल बनाना होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संगठन जब मजबूत होगा तो गांव, पंचायत व प्रखंड में सारी सुविधाएं होंगी। लोजपा के कार्यकर्ता अभी सभी लोगों से मिल रहे हैं। उनके लिए बेहतर क्या हो सकता है, इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago