Bihar

बिहार में 3 दिन तक छाया रहेगा कोहरा, रात में बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग ने दिया अपडेट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में अब ठंड का असर दिखने लगा है। सुबह और रात के वक्त ठंड का असर ज्यादा रह रहा है। सोमवार की सुबह भी लोगों को ठंड का अहसास हुआ। कुछ जिलों में सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी नजर आया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि सोमवार को हल्का कोहरा और आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि राजधानी पटना समेत कई जिलों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर बताया है कि अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। तापमान को लेकर मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान रात के समय तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

रविवार को सर्द हवाएं चलीं और लोगों को ठंड का अहसास हुआ। हालांकि, पूर्वानुमान है कि सोमवार से मौसम बदलगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी हवा की जगह अब पुरवा हवा चलेगी। जिससे तापमान में वृद्धि की संभावना है।

आज बिहार के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान 25-28 और न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। पश्चिमी दिशा से 5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले समय में इस बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है और कोहरा का प्रभाव बढ़ सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

4 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

5 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

5 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

5 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

6 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

9 घंटे ago