Bihar

बिहार के इस जिले में बनेगी फिल्म सिटी, नीतीश सरकार ने केंद्र से मांगे 200 करोड़ रुपये; फिल्म टेलीविजन संस्थान और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का एक चैप्टर भी खोला जाएगा

बिहार में नालंदा जिले की ऐतिहासिक नगरी राजगीर में फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। यहां क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का निर्माण हो सकेगा। इसके लिए राज्य की नीतीश सरकार ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से 200 करोड़ रुपये की मांग की है। डिप्टी सीएम सह कला एवं संस्कृति मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार में फिल्म सिटी के अलावा फिल्म टेलीविजन संस्थान और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का एक चैप्टर भी खोला जाएगा।

डिप्टी सीएम सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजगीर में फिल्म सिटी प्रस्तावित है। इसके लिए 200 एकड़ की जमीन की आवश्यकता है। केंद्र सरकार से फिलहाल 200 करोड़ रुपये की मांग की गई है। फिल्म सिटी बनने के बाद स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर कलाकारों एवं अन्य लोगों को रोजगार मिलेगा।

बता दें कि राजगीर में फिल्म सिटी की स्थापना का प्रस्ताव बिहार सरकार साल 2017 में लेकर आई थी। उस समय 20 एकड़ जमीन का अधिग्रहण भी किया गया था। मगर बाद में यह प्रोजेक्ट कागजों में ही रह गया। अब दोबारा इस फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर राज्य सरकार की ओर से पहल की गई है।

फिल्म सिटी का काम हो गया था बंद

राजगीर में प्रस्तावित फिल्म सिटी का काम राज्य सरकार की ओर से पूर्व में शुरू किया गया था, जिसे जनवरी 2022 में बंद कर दिया गया था। इसका खुलासा दिसंबर 2022 में हुआ था। बक्सर के आरटीआई कार्यकर्ता निराला कुमार चौधरी ने सीएम सचिवालय के लोक सूचना पदाधिकारी से इस संबंध में जानकारी मांगी थी। उसमें पता चला कि फिल्म सिटी के निर्माण का जिम्मा जिस एजेंसी को मिला था, उसे न तो कोई पैसा मिला और ना ही परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी। यह प्रोजेक्ट वहीं का वहीं रह गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

7 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

13 घंटे ago