Bihar

बिहारवालों के लिए गुड न्यूज, अब सभी गांवों-शहरों में 24 घंटे रहेगी बिजली; कंपनियों ने उठाया बड़ा कदम

बिहार के नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है, अब राज्य में बिजली की लुकाछिपी बंद होने वाली है। दरअसल, बिहार की बिजली कंपनी ने आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के लिए एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल, कंपनी ने राज्य में निर्बाध बिजली सप्लाई करने के लिए हर साल एवरेज 900 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसल किया है। इसके साथ ही कंपनी ने नए 25 KVA, 63 KVA, 100 KVA, 200 KVA और 315 KVA का ट्रांसफॉर्मर खरीदने का निर्णय लिया है।

बिजली कंपनी का मास्टर प्लान

बिजली कंपनी की तरफ से इन 900 करोड़ रुपये को तार, पोल, ट्रांसफॉर्मर सहित कई और अन्य सामग्री खरीदने पर खर्च करेगी। गली-मोहल्ले में नए उपकरण लगाए जाएंगे, पुरानों को बदला जाएगा और छोटे इलाकों में वितरण ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इस दौरान कंपनी ने अपने खर्चों की लिस्ट भी जारी की है।

इस लिस्ट के अनुसार, कंपनी ने पिछले 5 सालों में 11 केवी व 22 केवी का वीसीबी खरीद पर 84 करोड़ रुपये खर्च किए। वह अब अगले 10 सालों में इस खरीद पर 300 करोड़ खर्च किए जाएंगे। जहां पहले डीपीसी वायर और एसई वायर के मद में 68 करोड़ खर्च हुए थे, वहीं अगले 10 सालों में इन सब पर 200 करोड़ खर्च किए जाएंगे। तेल के चलते ट्रांसफार्मर के जलने की परेशानी काफी बड़ी है। कंपनी ने पिछले 5 सालों में तेल खरीद पर 83 करोड़ खर्च किए थे। वहीं अब अगले 10 सालों में इस पर 300 करोड़ खर्च करने का फैसला किया गया है। इन पैसों से ट्रांसफार्मर की संख्या बढ़ाई जाएगी और इसे सुरक्षित बनाया जाएगा।

10 सालों में इतना खर्चा करेगी कंपनी

वहीं अब अगले 10 सालों में ट्रांसफॉर्मर खरीद में 1000 करोड़ खर्च करेगी। इसके अलावा अगले 10 सालों में लो-टेंशन केबल, 11 केवी और 33 केवी के केबल तार बदलने के लिए 600 करोड़ खर्च किए जाएंगे। साथ ही 5 और 10 MVA के ट्रांसफॉर्मर की खरीद पर 300 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च किए जाएंगे।

बिजली कंपनी ने यह फैसला प्रदेश के सभी जगहों 24 घंटे बिजली उपलब्ध के उद्देश्य से लिया है। क्योंकि फिलहाल, राज्य के शहरी इलाकों में 23-24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 20-22 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : सोये अवस्था में युवक की कुल्हाड़ी से का’टकर ह’त्या से गांव में सनसनी, हलई थाना क्षेत्र की घटना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत स्थित अकौना गांव में…

58 मिनट ago

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…

4 घंटे ago

NEET-2026 में चयनित छात्र सत्य प्रकाश आर्य का सम्मान, ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…

4 घंटे ago

गणेश सहनी ह’त्याकांड का वांछित आरोपी अपने सहयोगी के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे; देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस व दो मैगजीन बरामद

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : कथित लूट-खसोट के विरोध में ट्रक मालिकों का बड़ा फैसला, आज सोमवार से सरकारी खाद्यान्न उठाव का बहिष्कार

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी) समस्तीपुर के गोदामों से सरकारी खाद्यान्न ढुलाई में कथित…

5 घंटे ago

मैट्रिक पास हैं तो रेलवे हॉल्ट अभिकर्ता बनने का मौका, 6 स्टेशनों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

समस्तीपुर : उजियारपुर-समस्तीपुर रेलखंड के बसढ़िया सहित सोनपुर मंडल के छह रेलवे हॉल्ट पर अभिकर्ता…

5 घंटे ago