Bihar

बिहार: साथ में बैंडमिंटन खेलने के दौरान ADM को आया गुस्सा.. खिलाड़ी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

मधेपुरा के एडीएम (विभागीय जांच) पर खिलाड़ियों से गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना शनिवार देर शाम की है। दरअसल शहर के बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में बैंडमिंटन कोर्ट पर कुछ खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे।

इसी दौरान मधेपुरा एडीएम (विभागीय जांच) शिशिर कुमार मिश्र भी वहां पहुंच गए और खिलाड़ियों को अपने साथ बैंडमिंटन खेलने का दवाब बनाया। काफी देर से प्रैक्टिस करने के कारण खिलाड़ी थक चुके थे, जिसके कारण खिलाड़ियों ने खेलने से मना कर दिया। लेकिन दबाव बनाए जाने के कारण खिलाड़ी मैच खेलने लगे।

पिटाई के बाद रैकेट तोड़ा

इसी दौरान एक खिलाड़ी द्वारा गलत शॉट खेले जाने से एडीएम शिशिर कुमार मिश्रा आग-बबूला हो गए खदेड़ कर उसे बैंडमिंटन की रैकेट फेंक कर मारने की कोशिश की। उसे बचाने गए दूसरे लड़के की भी रैकेट से पिटाई कर दी और उसका बैडमिंटन रैकेट तोड़ दिया। दूसरे खिलाड़ी को सिर में चोट लगी है।

साथ ही गले और हाथ भी जख्मी हो गए। एडीएम ने उस खिलाड़ी की बैंडमिंटन रैकेट तक तोड़ डाला और आगे से कोर्ट में प्रैक्टिस नहीं करने की धमकी भी दी। लेकिन शायद उन्हें यह पता नहीं चल पाया कि उनके इस कारनामे का पूरा वीडियो वहां रखे एक मोबाइल फोन में कैद हो गया है। फिलहाल पीड़ित खिलाड़ी एडीएम के इस कृत्य से काफी डरे सहमे हुए हैं। खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी से इंसाफ की मांग की है।

मोबाइल पर उल्टा-पुल्टा देख रहे थे

घटना को लेकर एडीएम शिशिर कुमार मिश्र ने कहा कि शनिवार की शाम इनडोर स्टेडियम में कुछ बच्चा मोबाइल पर उल्टा पुल्टा देख रहा था। उसी दौरान हम वहां पहुंच गए। बच्चा को डांटा तो वो लोग ठहाका मार कर हंसने लगा और बूढ़ा कह कर चिढ़ाने लगा। इसी को लेकर मैंने बच्चा को डांट दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

4 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

17 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

17 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

17 घंटे ago