Bihar

अकेली पड़ रही कांग्रेस को झटका, लालू ने भी साथ छोड़ा; बोले- ममता को इंडिया अलायंस का नेता बनाओ

इंडिया अलांयस की लीडरशिप को लेकर चल रही खींचतान के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की मुखिया ममता बनर्जी को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का समर्थन मिल गया है। लालू ने मंगलवार को कहा कि ममता को इंडिया गठबंधन की लीडरशिप मिलनी चाहिए।

राहुल गांधी की पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ममता बनर्जी को लीडर बनाने में आपत्ति जता रही है, लेकिन उससे कुछ नहीं होने वाला है। लालू के बयान के बाद अब विपक्षी गठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस अकेली पड़ती हुई नजर आ रही है।

लालू यादव ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया अलायंस की कमान सौंपने की वकालत की। दरअसल, कुछ दिनों पहले ममता ने इंडिया अलायंस को लीड करने की बात कही थी। एनसीपी नेता शरद पवार ने भी इसका समर्थन किया था। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने भी खुलकर ममता का सपोर्ट किया है। वहीं, कांग्रेस ने ममता बनर्जी को गठबंधन का अध्यक्ष बनाने पर आपत्ति जताई है। पार्टी का साफ कहना है कि वह गठबंधन में किसी भी सहयोगी दलों के दबाव में नहीं आएगी।

इससे पहले लालू के बेटे एवं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी टिप्पणी की थी। तेजस्वी ने कहा कि इंडिया गठबंधन को कौन लीड करेगा, इस पर मिल जुलकर निर्णय होना चाहिए। अभी किसी के नाम पर कोई विचार नहीं किया गया है। सभी लोग साथ बैठेंगे तभी इस पर फैसला होगा। उन्होंने कहा कि इंडिया अलायंस में जितने भी वरिष्ठ नेता हैं, उनमें से कोई भी गठबंधन को लीड करे, तो किसी को कोई आपत्ति नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

30 मिनट ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

45 मिनट ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

7 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

7 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

7 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

8 घंटे ago