नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ होगी। मौसम विभाग ने बुधवार को सुबह और रात के समय स्मॉग और मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रह सकता है। सोमवार को भी पटना में ठिठुरन भरी ठंड रही। कई जिलों में कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर भी प्रभावित हुआ।
प्रदेश में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवा चलने और बादल छाए रहने के कारण तापमान गिरा है। मौसम विभाग के दौरान अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक लोगों को इसी तरह के मौसम का एहसास होगा। इस कारण 72 घंटे के भीतर शीत दिवस यानी कोल्ड-डे जैसे हालात बनने के आसार हैं।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बिहार के न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के 33 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। वहीं 27 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा का अगवानपुर और सबसे गर्म शहर 25.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी रहा।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान अगर सामान्य से 4.5 डिग्री से 6.4 डिग्री के बीच रहता है और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री या इससे कम रहता है तो इसे कोल्ड डे की स्थिति कहते हैं। जबकि यदि अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया जाता है तो गंभीर श्रेणी के कोल्ड डे की स्थिति कही जाती है।
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…
समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…