Bihar

बज्जिका समेत बिहार की इन 5 भाषाओं का मनेगा महोत्सव, सरकार से 208 इवेंट की सूची जारी; पूरी डिटेल पढ़ें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बज्जिका समेत बिहार की पांच भाषाओं का महोत्सव मनाया जाएगा। कला संस्कृति विभाग ने ऐसा निर्देश जारी किया है। मुजफ्फरपुर में पहलीबार बज्जिका महोत्सव होगा। बिहार की पांच प्रचलित भाषाओं का महोत्सव मनाने के लिए जिलों का निर्धारण किया गया है। इसके तहत मुजफ्फरपुर में बज्जिका, भागलपुर में अंगिका, नवादा में मगही, आरा में भोजपुरी और दरभंगा में मैथिली का महोत्सव मनाया जाएगा। अगले साल से रोटेशन के आधार पर यह महोत्सव मनाया जाएगा।

जिलों के बाद इन पांच भाषाओं पर एक कार्यक्रम पंचामृत राज्य स्तर पर किया जाएगा। इसके साथ ही, कला संस्कृति विभाग की ओर से विभिन्न जिलों में कई नए आयोजन भी होंगे। मुजफ्फरपुर में हर वर्ष वीर बालक, रामवृक्ष बेनीपुरी, जानकी वल्लभ शास्त्री महोत्सव का आयोजन होगा। जिला प्रशासन स्थानीय समितियों से मिलकर इसकी तिथि तय करेगा। सांस्कृतिक कार्य निदेशक रुबी ने निर्देश दिया है कि समय-समय पर अन्य राज्यों, पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र कोलकाता, सांस्कृतिक केन्द्र इलाहाबाद आदि का सहयोग भी कार्यक्रमों के आयोजन में लिया जाएगा।

कुल 208 आयोजन-महोत्सव की सूची की जारी

कला संस्कृति विभाग ने पांच भाषा महोत्सव के अलावा सूबे के सभी जिलों में कुल 208 आयोजन-महोत्सव की सूची जारी की है। औरगांबाद में सूर्य महोत्सव, लखीसराय में अशोकधाम महोत्सव, जलप्पा स्थान महोत्सव जैसे नए महोत्सव शामिल किए गए हैं। मधुबनी में अन्य उत्सवों के साथ ही जगदंबा देवी उत्सव, महासुंदरी देवी उत्सव होगा। इन उत्सवों के आयोजन का जिम्मा जिला प्रशासन को दिया गया है। बिहार संगीत नाटक अकादमी को विंध्यवासिनी देवी उत्सव, शाद अजीमाबादी उत्सव समेत अन्य का जिम्मा दिया गया है।

उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में भी चलेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुजफ्फरपुर, जमुई, बांका, गया और औरगांबाद में अलग से सांस्कृतिक कार्यक्रम की सूची जारी की गई है। इसमें आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम होगा। उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में यह सांस्कृतिक कार्यक्रम चलाना है। सभी जिलों में आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा। लंबे समय से बज्जिकांचल संघर्ष समिति बज्जिका महोत्सव की मांग कर रही थी। समिति की जिला अध्यक्ष उषा किरण ने बताया कि यह पूरे बज्जिकांचल के लिए गौरव की बात है। हमलोगों की ओर से 21-22 दिसम्बर को इस महोत्सव को कराने का प्रस्ताव दिया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

9 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

10 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

10 घंटे ago

बिहार: कान की बाली छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर सबूत मिटाने के लिए निगलना चाहा तो गले में फंसी बाली

बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…

11 घंटे ago