Categories: BiharNEWS

तेजस्वी को BJP ने NDA में बुलाया, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल बोले- एक हो जाएंगे, सेफ हो जाएंगे

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और नीतीश कुमार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार में राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव को एनडीए में आने का न्योता दिया है।

दिलीप जायसवाल ने पटना में विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि तेजस्वी यादव आ जाएं, एनडीए में मिल जाएं, एक हो जाएंगे तो सेफ हो जाएंगे। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के चुनावों में अपनी रैलियों के दौरान एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे का नारा दिया था। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी सभाओं में बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे का नारा देते रहे हैं।

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के उस बयान पर सवाल पूछा था जिसमें ललन सिंह ने कहा था कि नीतीश सरकार के द्वारा मुसलमानों के हित में कई काम करने के बाद भी मुस्लिम जेडीयू को नहीं बल्कि उन्हें वोट देते हैं जो उनके लिए छटांक भर काम नहीं किए। जासवाल ने इस पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यकों के लिए बहुत काम किया है लेकिन अल्पसंख्यक जदयू को भी वोट नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को भी नीतीश कुमार के प्रति आस्था रखनी चाहिए।

पत्रकारों ने इसके बाद तेजस्वी यादव के बयान का हवाला देते हुए दिलीप जायसवाल को बताया कि तेजस्वी कह रहे हैं कि एक हैं तो सेफ हैं, हम लोग एक ही हैं, अलग कहां हैं, एक हैं; तो प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने कहा- “आ जाएं ना. हम लोगों के एनडीए में मिल जाएं. एक हो जाएंगे. सेफ हो जाएंगे।” दिलीप जायसवाल के इस बयान पर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी का एक नया राउंड चलेगा, ये तय है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

7 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

19 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

20 घंटे ago