Bihar

पांच लाख स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं का बैलेंस अबतक माइनस में, नहीं भरा बिल तो आज से बत्ती गुल

बिहार में स्मार्ट मीटर वाले बिजली बिल बकायेदारों की बिजली सोमवार यानी आज से से क्रमवार कटनी शुरू हो जाएगी। स्मार्ट मीटर वाले जिन उपभोक्ताओं का बैलेंस माइनस में जा चुका है, वो अविलंब रिचार्ज कर लें। बिजली कंपनी रोजाना 20 हजार स्मार्ट मीटर वाले बकाएदारों की बिजली काटेगी।

साउथ और नॉर्थ बिहार के शहरी इलाके में करीबन पांच लाख स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं का बैलेंस अबतक माइनस में पड़ा हुआ है। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के जीएम राजस्व अरविंद कुमार ने कहा कि बकाएदार शीघ्र भुगतान नहीं करेंगे तो बिजली कभी भी कट सकती है। सोमवार से कटने की प्रक्रिया शुरू होगी।

28 अक्टूबर से नहीं कट रही बिजली बिहार बिजली स्मार्ट मीटर एप का सर्वर 28 अक्टूबर को खराब हो गया था। जिसके कारण उसदिन से माइनस में बैलेंस जाने के बाद भी बिजली नहीं काटी जा रही थी। वह एप सप्ताहभर बाद पांच नवंबर को ठीक हो गया था। एप ठीक होने के बाद अबतक बैलेंस अपटूडेट के कारण माइनस में जाने वालों की बिजली नहीं काटी जा रही थी। अब सभी उपभोक्ताओं का बैलेंस अपटूडेट हो चुका है। उसके बाद भी वैसे उपभोक्ताओं द्वारा बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बिजली कंपनी इसलिए माइनस में बैलेंस जाने वाले उपभोक्ताओं की बिजली काटने जा रहा है।

बिजली कटाने के लिए एक से चलेगा अभियान

त्योहार समाप्त होते ही बिजली कंपनी बकायेदारों के एक दिसंबर से बिजली कटाने का अभियान शुरू करने जा रही है। साउथ बिहार में दस लाख बकाएदार हैं, जिन्होंने अप्रैल से एकबार भी बिल जमा नहीं किया है। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के जीएम राजस्व अरविंद कुमार ने इसको लेकर सभी विद्युत आपूर्ति अंचल, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल एवं विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के अभियंताओं को पत्र जारी किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

8 मिनट ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

44 मिनट ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

56 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…

2 घंटे ago

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

2 घंटे ago