Samastipur

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार  युवक को रौंदा, दादा के बरसी के दिन ही पोते की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना अंतर्गत रेबड़ा पंचायत में रविवार को तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक सवारों को रौंद दिया। जिसके बाद बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाजज के लिए लोगों ने खानपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने डीएमसीएच रेेफर कर दिया।

मृतक की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के दसौत गांव निवासी पप्पू झा के 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार झा के रूप में हुई है। वहीं जख्मी मनोज राय का पुत्र गुलशन कुमार उर्फ ऋतुराज बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हथौड़ी थाना क्षेत्र के दसौत गांव निवासी पप्पू झा का पुत्र विकास झा एवं मनोज राय का पुत्र गुलशन कुमार उर्फ ऋतुराज बाइक से समस्तीपुर स्टेशन जा रहे थे। वे रेबड़ा व रामनगर के बीच थे उसी समय समस्तीपुर से बहेड़ी की ओर आ रही पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे 25 वर्षीय विकास झा की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं गुलशन गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना के बाद पिकअप लेकर चालक फरार हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी। आस-पड़ोस के गांव के लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। इससे कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन ठप रहहा। जिससे उस समय उधर से गुजरने वाले लोगों को रास्ता बदल कर गंतव्य पर जाने के लिए विवश होना पड़ा। इधर, घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी खानपुर पहुंचाया।

विकास के दादा की रविवार को होने वाली थी बरसी

सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए विकास के दादा की रविवार को बरसी होने वाली थी। वह गुलशन को छोड़ने के लिए बाइक से समस्तीपुर जा रहा था। गुलशन दिल्ली में पढ़ाई करता है। वह छठ पर्व में अपने गांव दसौत आया था। उसे ट्रेन से दिल्ली जाना था। उसे ट्रेन पकड़वाने के लिए विकास बाइक से समस्तीपुर स्टेशन जा रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि विकास बाइक लेकर जैसे ही घर से निकला था। उसके पिता पप्पू झा ने दादा की बरसी की बात बता जाने से मना किया, लेकिन विकास ने अपने पिता को एक घंटे में ही लौट आने की बात कह कर घर से निकल गया। हादसे में उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर हालत खराब है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

8 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

14 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

19 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

21 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

21 घंटे ago