Bihar

शराब पीकर स्कूल पहुंच गए हेडमास्टर और शिक्षक, पुलिस की गाड़ी तक टांगकर ले जाना पड़ा

शराबबंदी वाले बिहार के एक स्कूल में गुरुजी ही दारू पीकर बच्चों को पढ़ाने पहुंच गए। मामला नालंदा जिले के दीपनगर थाना इलाके का है। मध्य विद्यालय गुलने के हेडमास्टर और शिक्षक नशे की हालत में बच्चों को पढ़ाने पहुंच गए।

स्कूल में जब दोनों अजब-गजब हरकतें करने लगे,तो बच्चों ने अपने अभिभावकों को इसकी सूचना दी। जब लोग स्कूल पहुंचे तो दोनों गुरुजी नशे में धुत्त होकर झूमते हुए मिले। फिर पुलिस को स्कूल बुलाया गया। एक शिक्षक की तो हालत यह थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। लोग उसे टांगकर डायल 112 आपात वाहन तक ले गए। इसका वीडियो भी क्षेत्र में जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार गुलनी स्कूल के हेडमास्टर नागेंद्र प्रसाद और शिक्षक सुबोध कुमार गुरुवार को शराब पीकर स्कूल पहुंच गए। स्कूल में वे नशे में धुत्त होकर बच्चों के सामने अजीब हरकतें करने लगे। बच्चों को शक हुआ तो उन्होंने घर जाकर अपने परिजन को बताया। परिजन स्कूल पहुंचे तो डायल 112 को इसकी सूचना दी। तब तक स्कूल में भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों नशेड़ी शिक्षकों को पुलिस किसी तरह गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई।

दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि दोनों शिक्षक शराब के नशे की हालत में शिक्षण कार्य कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस दोनों को थाने लाई, जहां जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। उनके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

9 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

10 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

10 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

10 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

16 घंटे ago