सर्दियों की शुरुआत होते ही दरभंगा एयरपोर्ट पर विमान सेवा लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी अस्त-व्यस्त रही। सुबह और शाम को दरभंगा एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण विभिन्न उड़ानों को रद्द करने का सिलसिला जारी रहा। नई दिल्ली से दरभंगा आने और लौटने वाली दोनों फ्लाइट मंगलवार को रद्द कर दी गई। इस वजह से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को बैरंग लौटना पड़ा। मुंबई और कोलकाता की उड़ानें भी रद्द होने से यहां के लोग यात्रा नहीं कर सके।
नई दिल्ली से सुबह 11.10 बजे दरभंगा पहुंचने वाली फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। तब तक आस-पास के कई जिलों के यात्री दरभंगा एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। मुंबई और कोलकाता के अलावा नई दिल्ली की शाम की फ्लाइट भी रद्द होने की जानकारी मिलने पर यात्रियों का रोष बढ़ गया। कई यात्री हंगामा करने लगे। एयरलाइंस स्टाफ ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
सोमवार को भी मुंबई से कई घंटे विलंब से फ्लाइट दरभंगा पहुंची थी। नई दिल्ली से आने वाली दोनों फ्लाइट को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया था। इनमें एक फ्लाइट बाद में दरभंगा आई थी। दूसरी फ्लाइट को वाराणसी से ही लौटा दिया गया। एयरलाइंस के स्टाफ की ओर से कहा जाता है कि फ्लाइट रद्द होने की सूचना यात्रियों को कई घंटे पूर्व ही दे दी जाती है। हालांकि कई यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए निकलने के बाद यह सूचना प्राप्त होती है।
दरभंगा एयरपोर्ट पर मंगलवार को बेंगलुरु और हैदराबाद की फ्लाइट आई और गई। दरभंगा से फिलहाल हर रोज दिल्ली की दो फ्लाइट के अलावा मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता की एक-एक फ्लाइट आती और जाती है। इस प्रकार दरभंगा एयरपोर्ट से इस समय कुल 12 विमानों का आवागमन निर्धारित है।
दरभंगा एयरपोर्ट से केवल दरभंगा के यात्री सफर नहीं करते हैं बल्कि सीमांचल और तिरहुत के कई जिलों के यात्री पहुंचते हैं। दिल्ली जाने के लिए सुबह की फ्लाइट पकड़ने दूर-दराज जिलों से काफी संख्या में यात्री एक दिन पूर्व ही यहां पहुंच जाते हैं। लगन का मौसम रहने की वजह से कई लोग विवाह में शामिल होने के लिए टिकट बुक कराते हैं। फ्लाइट रद्द होने से उनकी परेशानी बढ़ जाती है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…