Bihar

ललन सिंह के बयान पर डैमेज कंट्रोल शुरू? नीतीश ने बलियावी को जेडीयू महासचिव बनाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को मुसलमान तब वोट देते हैं या नहीं, जब जदयू भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ होती है, इस बहस को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने गरमा दिया है। ललन ने मुजफ्फरपुर में जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा था कि नीतीश कुमार ने मुस्लिम समाज के लिए बहुत काम किया है लेकिन वोट उन लोगों को मिलता है जिन्होंने अल्पसंख्यकों के लिए छटांक भर काम नहीं किया। ललन सिंह के बयान के बाद जेडीयू के नेताओं के बयान में भी विरोधाभास झलकने के बाद फौरन नीतीश कुमार ने डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है। नीतीश ने मंगलवार को मुस्लिम नेता गुलाम रसूल बलियावी को जेडीयू का महासचिव नियुक्त कर दिया है। बलियावी पहले भी पार्टी के सांसद, विधान पार्षद और महासचिव रह चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले बलियावी 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश के पास आए थे। इससे पहले वो रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के साथ थे। नीतीश ने उन्हें पहले राज्यसभा और बाद में विधान परिषद भेजा। बलियावी ललन सिंह की टीम में भी महासचिव थे लेकिन जब नीतीश ने पार्टी की कमान अपने हाथ में लेने के बाद नई टीम बनाई तो उनका नाम कट गया था।

विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुसलमान वोट को लेकर बिहार में तेजस्वी की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के बीच जो कुश्ती चल रही है उसमें नीतीश ने ललन सिंह के बयान पर विवाद के पाद बलियावी को महासचिव बनाकर अपनी चाल भी चल दी है। नीतीश ने बलियावी के अलावा हर्षवर्धन सिंह को भी जेडीयू महासचिव बनाया है जो दिल्ली में पार्टी के दफ्तर का काम देखते हैं।

ललन सिंह के बयान पर विपक्षी दलों ने तो उनको भाजपा की बोली बोलने वाला बता दिया लेकिन बचाव में उतरे नीतीश के करीबी जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी ने कहा था कि ललन सिंह के बात को गलत तरीके से लिया जा रहा है। चौधरी ने कहा था कि ललन ने ये कहा है कि जिस तरह से नीतीश मुसलमानों का काम करते हैं, उस तरह से जेडीयू को उनका वोट नहीं मिलता है। लेकिन सरकार में जेडीयू के ही मंत्री जमा खान ने कहा कि जेडीयू को मुसलमानों के साथ-साथ हर जाति और धर्म का वोट मिलता है क्योंकि नीतीश जाति और धर्म को देखकर काम नहीं करते।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago