Bihar

बिहार: जहरीले सांप के साथ डांस करना पड़ा भारी, लाइव प्रोग्राम में कोबरा ने डसा, मच गया हड़कंप

जहरीले सांपों के साथ फिल्मी गीत पर डांस करना एक कलाकार को महंगा पड़ गया. लाइव स्टेज प्रोग्राम के दौरान कोबरा सांप ने कलाकार को डस लिया. कलाकार की तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दरअसल, पूरा मामला सहरसा जिले के सत्तर कटैया प्रखंड के रकिया बिजलपुर वार्ड नंबर 6 का बताया जा रहा जहां छठ पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें कलाकार फिल्मी गीत पर सांप को गर्दन पर लपेट गाने के धुन पर डांस कर रहे थे, इस स्टेज पर दो कोबरा सांप को रखा गया था और गाने के धुन में कलाकार इतने मग्न हो गए कि कब कोबरा सांप एक कलाकार को डस लिया कुछ पता ही नहीं चला, डांस के बीच में जब कलाकार को चक्कर आना शुरू हुआ तब उन्हें पता चला कि सांप ने उन्हें डस लिया है. जैसे ही यह कलाकार बेहोश हुआ वैसे ही भगदड़ मच गई.

आगे कलाकार ने जो बातें बताई वह सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. महज ₹2000 में यह कलाकार अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों के मनोरंजन के लिए स्टेज प्रोग्राम करते हैं और जहरीले सांपों के साथ फिल्मी गीत के धुन पर डांस करते है और सांपों के साथ खेलते नजर आते है. वहीं, समय रहते अगर उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया होता तो उनकी जान भी जा सकती थी इससे पहले कलाकार को कई तांत्रिक के पास लेकर जाया गया लेकिन वहां भी ठीक नहीं हो सका. बाद में उन्हें सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है.

इस तरह हुआ हादसा

हादसे के शिकार हुए कलाकार गौरव कुमार ने बताया कि कई साल से वे इस तरह का प्रोग्राम करते आ रहे हैं अलग-अलग जिलों में जाकर सांपों के साथ खेलते हैं और लोगों को मनोरंजन कराते हैं पहली बार इस तरह की घटना हुई है. नगीना डांस के धुन पर हम सभी लोग डांस कर रहे थे और सामने में कोबरा सांप को रखा गया था, इस बीच कोबरा सांप ने हाथ पर डस लिया लेकिन उस समय पर कुछ पता नहीं चल थोड़ी देर बाद चक्कर आना शुरू हो गया और देखते ही देखते स्टेज पर ही बेहोश हो गए इसके बाद उनके दोस्तों द्वारा उन्हें तांत्रिक के पास लेकर जाया गया लेकिन वहां सांप का जहर नहीं निकला फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

24 मिनट ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

5 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

6 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

6 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

6 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

7 घंटे ago