समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

सलमान खान या जिसे मारना है, मारिए, मुझे कोई लेना-देना नहीं; लॉरेंस बिश्नोई से बोले पप्पू यादव

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकी पर एक और बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लॉरेंस चाहे सलमान खान को मारे या किसी और को, उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने लॉरेंस गैंग को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि वे जब आना चाहें, आ जाएं और उन्हें मार कर चले जाए। वह डरने वालों में से नहीं है। पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या की गई थी, तब उनकी बोलती बंद क्यों हो गई थी।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि जो लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मैं डर गया हूं, तो वे मुझे मरवा दें, कोई दिक्कत नहीं है। सांसद ने कहा, “हम चाहते हैं कि जल्दी मर जाएं। आपको भी मारने की जल्दबाजी है, तो जल्दी खत्म कर दो। हिंदुस्तान से एक शख्स गायब हो जाएगा। जब आना है आ जाओ,मार के चले जाओ।”

IMG 20241026 WA0019

IMG 20230604 105636 460

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी पर पप्पू यादव ने कहा कि वह कई बार कह चुके हैं कि यह हिंदू मुस्लिम का मुद्दा नहीं है। अभिनव अरोड़ा को धमकी मिली, जो आध्यात्मिक गुरु है, छोटा बच्चा है, वो कौन-सा मुसलमान है। आप किसी को मारें, सलमान खान को या किसी और को मारिए, हमें कोई लेना-देना नहीं है।

IMG 20240904 WA0139

बृजभूषण शरण सिंह पर पलटवार करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि एक सांसद होकर उन्हें अपने बेटे के टिकट के लिए भीख मांगनी पड़ी। उन पर कई आरोप लगे। जब जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष को मारा गया था, तब उनमें बोलने की औकात क्यों नहीं थी। तब उन्होंने दम नहीं दिखाया। नपुंसक की तरह जिने की आदत उनकी (बृजभूषण) की हो सकती है। पप्पू यादव ने आगे कहा कि अगर किसी गरीब परिवार या समाज की ओर कोई उंगली उठाएगा तो फिर या हम रहेंगे, या वो रहेगा।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने एक दिन पहले मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव को डरपोक करार दिया था। उन्होंने कहा था कि वह अपनी सुरक्षा बढ़वाने के लिए लॉरेंस गैंग पर बयान दे रहे हैं। बता दें कि पप्पू यादव ने पिछले दिनों मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या होने के बाद कहा था कि अगर कानून इजाजत दे तो वे 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सफाया कर देंगे। इसके बाद उन्हें लॉरेंस गैंग की ओर से फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। फिर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपनी सिक्योरिटी वाई से जेड श्रेणी की करने की मांग की थी। इस पर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है।

Samastipur Town Adv

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150