Bihar

बिहार में रेलवे के इंजीनियर के पास कहां से आया 60 लाख कीमत का सोने के बिस्किट, जांच में जुटे कस्टम के अधिकारी

रेलवे के इंजीनियर विवेक रंजन सिन्हा को आरा-बक्सर फोरलेन पर दलसागर टॉल-प्लाजा के पास रविवार की सुबह स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से ड्राइवर के साथ दिल्ली जा रहे थे। चेकिंग के दौरान उनके पास से सोने के आठ बिस्किट (करीब साठ लाख मूल्य के) और कुछ अन्य आभूषण बरामद हुए। पूछताछ में जब लाखों के सोने से संबंधित कोई कागजात नहीं दे पाए, तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने इस केस को सीबीआई को सौंप दिया।

विवेक रंजन सिन्हा पटना के महेंद्रू घाट स्थित रेलवे के कार्यालय में तैनात हैं। वह मगध विश्वविद्यालय के भूतपूर्व कुलपति अरुण कुमार सिन्हा के बेटा हैं। केस मिलने के बाद सीबीआई के कस्टम महकमे की टीम ने पटना के नेहरू नगर स्थित उनके आवास पर रविवार की दोपहर सघन छापेमारी की।

हालांकि, इस मामले की अभी केंद्रीय जांच एजेंसी के स्तर से आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवेक सोने की बिस्किट समेत अन्य सामान को लेकर दिल्ली किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। उसके घर पर छापेमारी के दौरान तमाम चीजों की तलाशी ली गई और सभी कागजातों की जांच की जा रही है।

कार्रवाई पूरी होने के बाद ही सीबीआई द्वारा जानकारी देने की संभावना है। सीबीआई उनके आय के वैध स्रोत और इसके मुकाबले सभी तरह के निवेश समेत अन्य परिसंपत्तियों की जांच कर सकती है। कस्टम के अधिकारी बरामद सोने को लेकर जांच कर रहे हैं कि यह तस्करी का है या इसे कहां से लाया गया था।

अगर इसकी स्थानीय स्तर पर खरीदारी की गई है, तो इसके विवरण की जांच की जाएगी। इधर, आठ सोने के बिस्किटों के साथ रेलवे के इंजीनियर को पकड़ने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना तत्काल सीबीआई, इनकम टैक्स के साथ ही रेलवे को भी दे दी। बक्सर के एसपी शुभम आर्य ने बताया कि सोने के बिस्किटों के साथ पकड़े गए इंजीनियर और चालक को सीबीआई के हवाले किया जाएगा। मामले की जांच सीबीआई ही करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

1 घंटा ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

3 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

6 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

8 घंटे ago