Bihar

पटना हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस को भी नहीं छोड़ा, मोबाइल हैक कर वकीलों से मांगे पैसे

पटना हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति इकबाल अहमद अंसारी के मोबाइल नंबर को हैक कर लिया गया है। साइबर अपराधी द्वारा लोगों से पैसे की मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उनके नम्बर से मैसेज भेज किसी से 55 हजार तो किसी से 45 हजार रुपये की मांग की जा रही है। पटना में उनके जानने वाले कई सेवानिवृत्त न्यायाधीश, अधिकारी समेत अधिवक्ताओं को मैसेज भेज पैसे मांगे जाने के बाद इसका खुलासा हुआ। श्री अंसारी वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं।

जानकारी के मुताबिक, इकबाल अहमद अंसारी के मोबाइल नंबर से मैसेज कर कहा जा रहा है कि उनका यूपीआई काम नहीं कर रहा है। जैसे ही यूपीआई काम करने लगेगा पैसा वापस भेज देंगे। कइयों को पैसा दो से तीन घंटे के भीतर वापस करने का मैसेज भेजा गया है।

पहले तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन कइयों के पास जब इस तरह के मैसेज आए और उनके बीच बातचीत हुई तो सभी को माजरा समझ में आ गया।

हाईकोर्ट के कई अधिवक्ताओं को भी ऐसे ही मैसेज आए हैं। मैसेज मिलने के बाद सभी हैरान रह गए। पूर्व मुख्य न्यायाधीश के मोबाइल पर संपर्क करने का कुछ लोगों ने प्रयास किया पर बात नहीं हो सकी। इस प्रकार का मैसेज पटना हाई कोर्ट के एक रजिस्टार सहित कई बड़े अधिकारियों को भी आया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

5 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

8 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

10 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

12 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

13 घंटे ago