Samastipur

मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के निर्देश पर शहर के मथुरापुर घाट स्थित मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के सभागार में भ्रष्टाचारमुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाकर की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष मो. अबू तमीम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अपने संबोधन में उन्होंने भ्रष्टाचार को देश के लिए एक अभिशाप बताया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन देश को इस अभिशाप से मुक्ति दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।

प्राचार्य डॉ. अंजुम वारिस ने शपथ पत्र को पढ़कर सभी छात्र-अध्यापकों तथा प्राध्यापकों को शपथ दिलाई। इस दौरान मार्च निकाला गया जो महाविद्यालय से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए मथुरापुर घाट पर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया। इस चौराहे पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने के लिए नाटक की प्रस्तुति की गई। सभी छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में भ्रष्टाचार मुक्ति के लिए विभिन्न संदेशों की पट्टियां ले रखी थीं।

छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा विभिन्न कुरीतियों को दर्शाते हुए रंगोली बनाकर उन कुरीतियों को दूर करने का संदेश प्रस्तुत किया। सप्ताह भर चले विभिन्न कार्यक्रमों का विधिवत समापन हुआ तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव अबू सईद, प्राध्यापक अशोक कुमार अकेला, डॉ. रंजीता कुमारी, सविता कुमारी, रंजना कुमारी, इशराक आलम, डॉ आशीष कुमार, डॉ. इफ़्तेख़ार आलम अंसारी, सेराज अहमद, अनिश कुमार, प्रशांत कुमार, मो. नज़ीर, शशि कुमार, गौतम गोविन्द, नाटक में भाग लेने वालों में सजीव कुमार, शिल्पा सिंह, बबली, कृति, अंशु किरण, कौशल, पंकज कुमार, शाहनवाज, राहुल, शेखर आदि प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं थे।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग से अभद्रता मामले में एक गिरफ्तार, 4 आरोपितों की हुई पहचान

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्र…

7 घंटे ago

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही ANM का बैग समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास झपटा, एक लाख रुपये व मोबाइल ले भागे बदमाश

समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…

18 घंटे ago

आज से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे OPD का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, हर रोज हजारों मरीज होंगे प्रभावित 

समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…

18 घंटे ago

बीच सड़क पर दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो, एक वर्ष पुराना मामला…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…

21 घंटे ago

गंगा की स्वच्छता को लेकर समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…

1 दिन ago