प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरभंगा में बिहार के दूसरे एम्स अस्पताल की आधारशिला रख दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इससे दरभंगा का विस्तार होगा, साथ ही बिहार के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। एम्स के साथ प्रधानमंत्री कुल 12 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके अलावा 398 करोड़ की लागत से बनने वाली दरभंगा बाईपास रेल लाइन का भी वर्चुअली उद्घाटन किया। उन्होंने मंच से ही झंझारपुर-लौकहा बाजार ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि उन्होंने अपनी एक गारंटी पूरी कर दी है। 70 साल के ऊपर के सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। जल्द ही उन्हें आयुष्मान वय वंदना कार्ड मिल जाएगा।
नीतीश के आने के बाद गरीबों का इलाज हो रहा, सोच और अप्रोच बदली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि देश में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को सबसे ज्यादा बीमारियां प्रभावित करती हैं। घर में कोई गंभीर बीमार पड़ जाए, तो पूरा परिवार संकट में आ जाता है। हम इस चिंता को समझते हैं। पहले के दौर में अस्पताल बहुत कम थे, डॉक्टरों की संख्या बहुत कम थी, दवाइयां बहुत महंगी थी, जांच का कोई ठिकाना नहीं था। पीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारें सिर्फ वादों और दावों में उलझी रही थी। बिहार में जब तक नीतीश कुमार सरकार में नहीं आए, तब तक गरीबों की चिंता को लेकर कोई गंभीरता नहीं थी। गरीब लोगों के पास चुपचाप बीमारी सहने के अलावा कोई चारा नहीं था। ऐसी स्थिति में हमारा देश कैसे आगे बढ़ता। इसलिए पुरानी सोच और अप्रोच, दोनों को बदला गया।
नीतीश ने जनता को उठवाकर मोदी का नमन करवाया
दरभंगा में एम्स अस्पताल देने के लिए सीएम नीतीश ने पीएम मोदी का आभार जताया। अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने जनता को अपनी जगह से उठवाकर पीएम का हाथ जोड़कर नमन करवाया। इसके बाद मोदी भी अपनी कुर्सी से उठे और सबको प्रणाम किया।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…