Bihar

पीएम मोदी के बिहार से जाते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के लिए हुए रवाना, सियासी हलचल तेज…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

प्रधानमंत्री मोदी 48 घंटे के अंदर दूसरी दफे बिहार पहुंचे हैं. पीएम मोदी 13 तारीख को दरभंगा में थे। आज 15 नवंबर को जमुई में जनजातीय गौरव सम्मान सम्मेलन में शिरकत किए। वहीं पीएम मोदी के बिहार से जाते ही सीएम नीतीश भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम नीतीश जमुई में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जमुई से वापस आने के बाद सीएम नीतीश दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी के साथ उनके करीबी मंत्री और राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद थे। वहीं सीएम नीतीश के अचानक दिल्ली जाने से बिहार की सियासी हलचल तेज हो गई।

बता दें कि, जमुई में पीएम मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि अब ऐसी गलती नहीं होगी। जमुई में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ” मैं फिर से एक बात बता देता हूं। हम लोग सब दिन के लिए इनके (BJP) साथ रहेंगे। बीच में गलती हुई, बीच में गलती कर दिया हम ही लोगों के यहां का कुछ लोग, हम लोगों ने अब तय कर लिया है कि कहीं नहीं जाएँगे। हम लोग तो अटल बिहारी वाजपेई के साथ थे। उनकी सरकार में थे। बीच में बेमतलब का काम इधर-उधर का कर दिया सब, अब यह संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि, अब कभी नहीं इधर-उधर जाएंगे। 1995 से हम लोग साथ हैं, तब से साथ काम कर रहे हैं। अब हम लोग इधर-उधर नहीं जाएंगे। पूरे तौर पर इनके साथ रहेंगे। पीएम मोदी पूरे देश का काम कर रहे हैं और बिहार के लिए भी काफी कुछ किया है। ये जहां कहीं भी जाते हैं और भी कुछ करवा देते हैं। इनका स्वागत है, अभिनंदन है।” CM नीतीश बार-बार अपनी गलती स्वीकार कर रहे थे, इस दौरान मंच पर बैठे प्रधानमंत्री मुस्कुरा रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

5 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago