Bihar

‘तुम्हारी उल्टी गिनती शुरू’, पप्पू यादव के ऑफिस को 15 दिन में उड़ाने की धमकी; चिट्ठी पढ़ते ही मचा हड़कंप

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े विवाद के बीच पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के कार्यालय अर्जुन भवन पहुंचे एक पत्र ने हलचल मचा दी है।

स्पीड पोस्ट से भेजे गए पत्र के माध्यम से अर्जुन भवन को 15 दिनों के अंदर उड़ा देने की धमकी दी गई है। सांसद कार्यालय की ओर से वॉट्सऐप के जरिये पुलिस अधीक्षक को यह सूचना दी गई है। इस संबंध में देर शाम तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।

सुपौल के एक युवक ने भेजा पत्र

सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र स्थित कामत किशुनगंज गांव निवासी कुंदन कुमार ने यह पत्र भेजा है। सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि इस पत्र में कुंदन कुमार ने दो मोबाइल नंबर भी दर्शाए हैं। पत्र में सांसद को कहा गया है कि वे सांसद ही बन कर रहें।

पत्र में यह भी कहा है कि आरोपित का दोस्त लारेंस साबरमती जेल से लगातार सांसद को फोन कर रहा है और सांसद फोन नहीं उठा रहे हैं। सांसद को उल्टी गिनती शुरू होने की धमकी देते हुए उनके कार्यालय अर्जुन भव को 15 दिनों के अंदर उड़ा देने की धमकी दी गई है। आरोपित ने उन्हें संपर्क करने के लिए अपना नंबर भी दिया है।

पत्र में दो नंबरों की चर्चा

इधर, सुपौल से जब मामले की पड़ताल की गई तो कुंदन कुमार ने बताया कि उनके नाम से किसी से बदमाशी कर सांसद को स्पीड पोस्ट से धमकी दी है। पत्र में दो नंबरों की चर्चा की गई है। इनमें से एक नंबर उनका नहीं है। दूसरा नंबर उनकी पत्नी के पास रहता था।

मोबाइल फोन व सिम कार्ड दोनों एक मोबाइल फोन बनाने वाले तकनीशियन की दुकान में है। कुंदन सुपौल जिले के प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में शिक्षक हैं। बुधवार को वे पैक्स चुनाव के प्रशिक्षण के लिए सुपौल गए हुए थे।

सांसद प्रवक्ता ने बताया कि इसकी सूचना अभी पुलिस अधीक्षक को दी गई है। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अभी चुनाव प्रचार के क्रम में झारखंड में हैं। बता दें कि पप्पू यादव को लगातार धमकियां मिल रही हैं।

इससे पहले पप्पू यादव को कथित तौर पर दो बार धमकियां मिल चुकी हैं। इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय से जेड श्रेणी सुरक्षा की मांग भी की है।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

3 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

9 घंटे ago