Samastipur

जिला स्थापना दिवस समारोह को लेकर प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, कबड्डी में नवादा व जितवारपुर चौथ ने मारी बाजी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला स्थापना दिवस समारोह को लेकर बुधवार को प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसके हाई स्कूल जितवारपुर परिसर में बुधवार को कबड्डी तथा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीपीओ माध्यमिक नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को प्रतियोगिता से हमेशा सीखने के लिए प्रेरित किया।

बताया गया कि सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल व उपहार से पुरस्कृत किया गया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में एसके हाई स्कूल जितवारपुर के रोहित कुमार व रेलवे गोल्फ फील्ड हाई स्कूल के दीपक कुमार तथा बालिका वर्ग में एसके हाई स्कूल जितवारपुर की लक्ष्मी प्रिया व मुस्कान कुमारी ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं कबड्डी बालक वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय नवादा के इरफान, इमरान, तौफीक, शादाब खान, इबरान, राशिद, मनौअर आजम तथा बालिका वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय जितवारपुर चौथ की आशिया आलम, गुलनाज खातून, अलिशा कुमारी, रानी कुमारी, यासमीन परवीन, जेया आसिफ, जाहिदा नीलोफर विजेता रहे तथा बालक व बालिका वर्ग में एसके हाई स्कूल जितवारपुर उपविजेता रहे।

निर्णायक मंडल में विनय कुमार विनय, सुभित कुमार सिंह, वंदना कुमारी, गगन कुमार शामिल रहे। मौके पर लेखापाल चंदन श्रीवास्तव, बीआरपी मिथिलेश कुमार, सुशांत कुमार, चंदन कुमार, चंदन कुमार झा, प्रमोद कुमार, प्रधानाध्यापक कौशल कुमार सहित अन्य थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

8 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

8 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

10 घंटे ago