Bihar

अब तो पानी पिलाने से भी डरेंगे लोग! बहाने से घर में घुसे अपराधी फिर पांचवीं के छात्र का ग’ला रे’त दिया

बिहार के मधेपुरा में शुक्रवार शाम बच्चे की हत्या से सनसनी फैल गई। वारदात शहर के जयप्रकाश नगर वार्ड 6 में हुई। बदमाशों ने घर में घुसकर पांचवीं के एक छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के समय घर में बच्चे के माता-पिता मौजूद नहीं थे। वह सिर्फ अपने भाई के साथ घर में मौजूद था। चार बदमाश घर में घुस आए और बच्चों से पीने का पानी मांगा। फिर छात्र का गला रेतकर वहां से भाग गए। पुलिस छानबीन में जुटी है।

जानकारी के अनुसार यह वारदात शाम लगभग साढ़े 5 बजे हुई। जयप्रकाश नगर में रहने वाले नीरज कुमार मिश्रा के घर में अचानक चार बदमाश घुस गए। उस समय घर में जयप्रकाश के दोनों बच्चे आदित्य कुमार (15 वर्ष) और अंकुर कुमार (12 वर्ष) ही थे। बदमाशों ने बड़े भाई आदित्य का मुंह कपड़ा से बांध दिया। फिर छोटे अंकुश के सिर पर दबिया से हमला किया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद सभी बदमाशों के भाग निकलने पर आदित्य ने किसी तरह अपने पिता को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसी बीच मोहल्ले के लोग मौके पर पहंच गए। अंकुश को खून से लथपथ हालत में सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकुश पांचवीं कक्षा का छात्र था।

बताया जा रहा है कि भर्राही थाना क्षेत्र के नेहालपट्टी वार्ड 8 निवासी नीरज कुमार मिश्रा अपने परिवार के साथ जयप्रकाश नगर में किराये के मकान में रहते हैं। घटना के समय वे कुमारखंड में थे और उनकी पत्नी भी ड्यूटी पर थी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच एएसपी प्रवेन्द्र भारती, सदर डीएसपी मनोज मोहन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंच गए।

घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देख सदर थाना और भर्राही थाना सहित कई थाने की पुलिस को सदर अस्पताल बुला लिया गया। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। एएसपी प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। पूरी जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

22 मिनट ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

7 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

14 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

16 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

16 घंटे ago