Bihar

वारंट जारी हुआ है तो पहले अडानी को अरेस्ट करो; राहुल गांधी की मांग को लालू यादव का समर्थन

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने उद्योगपति गौतम अडानी को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि वह सही कह रहे हैं। वारंट जारी हुआ है तो पहले अडानी को गिरफ्तार करना चाहिए। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि यह स्पष्ट हो गया है, अडानी ने अमेरिका और भारत के कानूनों का उल्लंघन किया है।

इससे पहले, 21 नवंबर को विपक्षी दलों ने अडानी समूह की कंपनी पर कथित रिश्वतखोरी के आरोपों की जेपीसी जांच की मांग की थी और इस मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला भी किया। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस मामले पर कहा कि कानून अपना काम करेगा। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी एनडीए सरकार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हमले की आलोचना की।

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने अडानी समूह के विदेश में निवेश सहित मामले की व्यापक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जब भारत के किसी शीर्ष कारोबारी पर बाहरी देश द्वारा अभियोग लगाया जाता है, तो इससे वैश्विक स्तर पर हमारे देश की छवि खराब होती है। कांग्रेस लगातार अनैतिक व्यावसायिक प्रथाओं पर आपत्ति जताती रही है। उन्होंने आरोप लगाया मोदी सरकार की नीति कुछ लोगों को अमीर बनाने की है। इसके जरिए चंद कारोबारियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

बता दें कि अमेरिका की एक अदालत में गौतम अडानी और उनके भतीजे समेत कुछ सरकारी अधिकारियों के खिलाफ सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट के लिए रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं। हालांकि, अडानी समूह ने इन सभी आरोपों से इनकार करते हुए, इन्हें निराधार बताया है। जानकारों के अनुसार यह मामला अमेरिका में चल रहा है। ऐसे में अडानी की भारत में सीधे गिरफ्तारी संभव नहीं है। भारत और अमेरिका के बीच प्रत्यर्पण संधि के नियमों के अनुसार गिरफ्तारी हो सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

3 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

4 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

16 घंटे ago