Bihar

बिहार के 1.14 लाख नियोजित शिक्षक बन जाएंगे विशिष्ट शिक्षक, सीएम नीतीश आज बांटेंगे नियुक्ति पत्र

बिहार के 1.14 लाख नियोजित शिक्षक बुधवार (20 नवंबर) को विशिष्ट शिक्षक बन जाएंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके साथी मंत्री उन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे, जिन्होंने सक्षमता परीक्षा पास कर काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली है. इसके लिए पटना के अधिवेशन भवन में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. यहां 200 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है. इसके अलावा राज्य के 30 जिलों में जिला और प्रखंड स्तर पर शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे.

इन सात जिलों में बाद में मिलेगा नियुक्ति पत्र

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा. शिक्षा विभाग के अनुसार गया, भोजपुर और कैमूर में विधानसभा उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है. सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली और मुजफ्फरपुर में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य का चुनाव शुरू हो चुका है. ऐसे में इन जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू है. इसलिए इन सात जिलों में शिक्षकों को बाद में औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे.

30 जिला मुख्यालयों पर न्यूनतम 200-200 नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे

जिला स्तर पर शेष 30 जिला मुख्यालयों पर जिला पदाधिकारियों द्वारा कम से कम 200-200 नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे. प्रमंडलीय मुख्यालय वाले जिलों में डीएम प्रमंडलीय आयुक्त को भी नियुक्ति पत्र समारोह में आमंत्रित कर सकते हैं. शेष सभी शिक्षकों को ब्लॉक मुख्यालयों पर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. जिला और ब्लॉक स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह राज्य स्तरीय समारोह के बाद शुरू किए जाएंगे, ताकि वे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हो सकें.

48,000 शिक्षकों को नहीं मिलेगा नियुक्ति पत्र

नियुक्ति पत्र केवल उन्हीं शिक्षकों को वितरित किया जाएगा जो सक्षमता परीक्षा में पास हो गए हैं और इसकी काउंसलिंग प्रक्रिया भी पूरी कर ली है. बता दें कि 48,000 ऐसे नियोजित शिक्षक जो सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद काउंसलिंग में असफल हो गए हैं उन्हें इसकी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

32 मिनट ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

22 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

1 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

1 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago